फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games 2025 Uttarakhand achieved hat-trick of gold number of medals increased to 85 today

National Games: उत्तराखंड ने विभिन्न स्पर्धाओं में लगाई गोल्ड की हैट्रिक, पदकों की संख्या बढ़कर 85 पहुंची

Tue, 11 Feb 2025 09:22 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Feb 2025 09:22 PM IST
सार

National Games 2025: महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में हुई जूडो महिला स्पर्धा के 63 किलोग्राम भार वर्ग में उन्नति शर्मा ने मध्य प्रदेश की हिमांशी को हराकर राज्य को स्वर्ण पदक दिलाया।

विज्ञापन
National Games 2025 Uttarakhand achieved hat-trick of gold number of medals increased to 85 today
नेशनल गेम्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय खेलों में मंगलवार को राज्य के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में गोल्ड की हैट्रिक लगाई। उन्नति शर्मा ने जूडो, मीरा दास और प्रभात कुमार ने कयाकिंग और कैनोइंग में अपने वर्गों में स्वर्ण पदक दिलाया। इसे मिलाकर राज्य को अब तक 20 स्वर्ण पदक मिल चुके हैं। वहीं, कुल पदकों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है।

विज्ञापन


महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में हुई जूडो महिला स्पर्धा के 63 किलोग्राम भार वर्ग में उन्नति शर्मा ने मध्य प्रदेश की हिमांशी को हराकर राज्य को स्वर्ण पदक दिलाया। टिहरी झील में हुई कयाकिंग और कैनोइंग के 1000 मीटर हीट कयाकिंग पुरुष वर्ग में प्रभात कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, कयाकिंग और कैनोइंग के महिला वर्ग में मीरा दास ने उत्तराखंड को स्वर्ण पदक दिलाया।
विज्ञापन


National Games: उत्तराखंड के सूरज पंवार समेत देश के छह एथलीटों ने रचा इतिहास, 14 साल बाद तोड़ा ये रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन स्वर्ण पदकों के साथ ही राज्य को तीन रजत और दो कांस्य पदक भी मिले। पुरुष वर्ग की 20 किलोमीटर रेस वॉक में सूरज पंवार और महिला वर्ग की 10 किलोमीटर रेस वॉक में शालिनी नेगी ने अपने-अपने वर्गों में राज्य को रजत पदक दिलाकर शानदार शुरुआत की।

पुरुषों की 800 मीटर रेस में अन्नु कुमार ने भी राज्य को रजत पदक दिलाया। जबकि जिमनास्टिक में उदित चौहान को कांस्य पदक मिला। हैंडबाल टीम स्पर्धा में भी राज्य को कांस्य पदक मिला। हैंडबाल टीम में अतुल कुमार, विकास, अमित, मनोज, भूपेंद्र सिंह, सुमित, दिनेश कुमार, अरुण शर्मा, रमन सिंह, अंकित कुमार और सत्यम रावत शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed