फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games 2025 Six athletes of country including Uttarakhand Suraj Panwar created history

National Games: उत्तराखंड के सूरज पंवार समेत देश के छह एथलीटों ने रचा इतिहास, 14 साल बाद तोड़ा ये रिकॉर्ड

Tue, 11 Feb 2025 08:27 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Feb 2025 08:27 PM IST
सार

National Games 2025: राष्ट्रीय खेलों की 20 किलोमीटर रेस वॉक स्पर्धा में सर्विसेज के सर्विन सेबस्टियन, उत्तराखंड के सूरज पंवार, पंजाब के अमनजोत सिंह, सर्विसेज के परमजीत सिंह, उत्तर प्रदेश के राम बाबू और राजस्थान के मुकेश निठारवाल ने गुरमीत सिंह के 2011 के रिकॉर्ड को तोड़ा।

विज्ञापन
National Games 2025 Six athletes of country including Uttarakhand Suraj Panwar created history
प्रतियोगिता में एथलीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय खेलों में मंगलवार को 20 किलोमीटर रेस वॉक में उत्तराखंड के सूरज पंवार सहित देश के छह एथलीटों ने इतिहास रच दिया। उन्होंने 14 साल बाद राष्ट्रीय खेलों का रिकाॅर्ड तोड़ा। जो 2011 में झारखंड के गुरमीत सिंह के नाम दर्ज था। गुरमीत ने तब एक घंटा 23 मिनट 26 सेकंड में रेस पूरी कर यह रिकॉर्ड बनाया था। नया रिकाॅर्ड अब सर्विसेज के सर्विन सेबस्टियन के नाम दर्ज हुआ है। सर्विन सेबस्टियन ने एक घंटा 21 मिनट 23 सेकंड में रेस पूरी कर यह रिकाॅर्ड बनाया है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय खेलों की 20 किलोमीटर रेस वॉक स्पर्धा में सर्विसेज के सर्विन सेबस्टियन, उत्तराखंड के सूरज पंवार, पंजाब के अमनजोत सिंह, सर्विसेज के परमजीत सिंह, उत्तर प्रदेश के राम बाबू और राजस्थान के मुकेश निठारवाल ने गुरमीत सिंह के 2011 के रिकॉर्ड को तोड़ा। एक साथ छह एथलीटों के 14 साल पुराने रिकाॅर्ड को तोड़ेने पर जानकारों का कहना है कि इस रिकाॅर्ड के टूटने से भारतीय एथलेटिक्स में नई ऊर्जा आई है। यह उपलब्धि न केवल एथलीटों की फिटनेस और तकनीकी सुधार को दर्शाती है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय प्रतिस्पर्धियों के बढ़ते कद का संकेत भी है।
विज्ञापन


National Games: सीएम धामी बोले- खेलों का हब बन रहा टिहरी, झील में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी होंगी
विज्ञापन
विज्ञापन


रेस वॉक में सर्विन सेबस्टियन को मिला स्वर्ण पदक
देहरादून। राष्ट्रीय खेलों की 20 किलोमीटर रेस वॉक में सर्विसेज के सर्विन सेबस्टियन को स्वर्ण, उत्तराखंड के सूरज पंवार को रजत और पंजाब के अमनजोत सिंह को कांस्य पदक मिला।

20 किमी की रेस वॉक और नया राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड

  • सर्विन सेबस्टियन (सर्विसेज) – 1:21:23
  • सूरज पंवार (उत्तराखंड) – 1:21:34
  • अमनजोत सिंह (पंजाब) – 1:21:42
  • परमजीत सिंह (सर्विसेज) – 1:22:02
  • राम बाबू (उत्तर प्रदेश) – 1:22:26
  • मुकेश निठारवाल (राजस्थान) – 1:22:52

महिलाओं की 10 किमी रेस वॉक में भी बना नया रिकॉर्ड
राष्ट्रीय खेलों में महिलाओं की 10 किमी रेस वॉक में भी राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड टूटा। 2023 में मणिपुर की वाई बाला देवी के बनाए गए 51:56 के रिकॉर्ड को नौ एथलीटों ने तोड़ा, और हरियाणा की रवीना ने 45 मिनट 52 सेकंड के नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं, उत्तराखंड की शालिनी को रजत और यूपी की मुनिता प्रजपति को कांस्य पदक मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed