फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nandprayag-Ghat-Sutol-Kanol road will be made shiny with an investment of Rs 12.90 crore.

Dehradun News: नंदप्रयाग-घाट-सुतोल-कनोल सड़क 12.90 करोड़ से होगी चकाचक

Fri, 16 Jan 2026 08:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
Nandprayag-Ghat-Sutol-Kanol road will be made shiny with an investment of Rs 12.90 crore.
-मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 183.71 करोड़ किए स्वीकृत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में सड़क के निर्माण एवं पुर्नर्निमाण, पेयजल, आवास, पंचायतीराज संस्थाओं को वित्तीय हस्तांतरण व आपदा राहत से संबंधित विकास कार्यों के लिए 183.71 करोड़ की मंजूरी दी।
मुख्यमंत्री ने आगामी नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों के लिए विस्तृत कार्ययोजना के तहत क्षेत्र थराली विधानसभा में नंदप्रयाग-घाट-सुतोल-कनोल सड़क के सुदृढ़ीकरण व डामरीकरण के लिए 12.90 करोड़ की स्वीकृत की है। चमोली जिले में सोनली-देवली बागर जलापूर्ति योजना के लिए 6.55 करोड़, देहरादून जिले में पीली कोठी से बालावाला-गुलरघाटी चौड़ीकरण व डामरीकरण, कस्तूरी चौक समशेरगढ़ होते हुए बालावाला क्रॉसिंग तक सुधारीकरण के लिए 5.89 लाख की स्वीकृति दी। कालाढूंगी में पनचक्की-चौफुला-कठघरिया नहर कवरिंग सड़क को 11.15 करोड़, विकासखंड यमकेश्वर में पीपलकोटी से दुगड्डा तक सड़क के लिए 32.52 लाख, मरचूला कूपी भैरंगखाल सड़क को चौड़ा करने 5.11 लाख, हरिद्वार के रोशनाबाद में अभियोजन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आवासीय भवनों के निर्माण के लिए 11.29 करोड़ की मंजूरी दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने 15वें वित्त आयोग की सिफारिश पर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए केंद्र सरकार से प्राप्त द्वितीय किश्त के तहत जिला पंचायत को 21.17 करोड़, क्षेत्र पंचायत को 14.12 करोड़ व ग्राम पंचायतों के लिए 105.86 करोड़ जारी करने की स्वीकृति दी। पिथौरागढ़ जिले में प्राकृतिक आपदा में मृतक नौ लोगों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रत्येक मृतक एक लाख की अतिरिक्त राहत राशि, प्राकृतिक आपदा से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त पांच भवनों के स्वामियों को तीन लाख प्रति भवन की दर से 15 लाख की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed