फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   namaz of first zuma

पहले जुमे की नमाज के लिए उमड़े अकीदतमंद

Sat, 05 Jul 2014 02:13 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 05 Jul 2014 02:13 AM IST
विज्ञापन
namaz of first zuma

माह-ए-रमजान के पहले जुमे पर पूरे प्रदेश की मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ रही। हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर अमन चैन और मुल्क की तरक्की की दुआ मांगी।

विज्ञापन


इससे पहले सुबह सहरी के बाद दिनभर रोजा रखकर शाम को इफ्तारी का आयोजन किया गया।

उलेमाओं के अनुसार माह-ए-रमजान में जुमे के दिन इबादत को और भी फजीलत वाला माना गया है। यही कारण है कि रमजान के पहले जुमे पर मस्जिदों में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ रही।

विज्ञापन

जुमे पर हुआ फितरे का ऐलान

namaz of first zuma

देहरादून में रमजान के पहले जुमा पर अलग-अलग फितरे का ऐलान किया गया। शहर काजी मौलाना मोहम्मह अहमद कासिमी ने 30 रुपए प्रति व्यक्ति फितरा निकालने के लिए कहा है।

नायब शहर काजी मौलाना अशरफ हुसैन कादरी ने प्रति व्यक्ति फितरे की धनराशि 35 रुपए घोषित की है। रमजान में फितरा की धनराशि गरीबों की मदद के लिए निकाली जाती है।

जुमे की तकरीर में नायब शहर काजी मौलाना अशरफ हुसैन कादरी ने बताया कि रमजान में फितरा इसलिए वाजिब किया गया है कि खराब माली हालत वाले लोगों की मदद हो।

मौलाना कादरी ने तकरीर में लोगों को रोजों की अहमियत बताई और कहा कि रोजेदार यह ध्यान रखे कि उससे कोई बुरा काम न होने पाए।

तरावीह में कुरान पाक पूरा

namaz of first zuma

चकराता रोड स्थित टैगोर विला में तरावीह में कुरान पाक का पाठ पूरा हो गया है। इस मौके पर शुक्रवार को रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।

इसमें देवबंद के मौलाना मोहम्मद यामीन, मौलाना नजीबुल हक, मौलाना मोहम्मद अकरम, मौलाना मोहम्मद इलियास, कारी अय्यूब, कारी हशमत ने शिरकत की।

पिरान कलियर में अदा हुई नमाज
पिरान कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक की जामा मस्जिद में हाफिज सऊद साबरी ने रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा कराई। नई बस्ती की मस्जिद में मोलवी जाकिर ने नमाज अदा कराई।

हजारों की संख्या में लोगों ने रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा की। इसके लिए दरगाह प्रशासन की ओर से भी पहले ही तैयारियां की गई थी। भीड़ अधिक होने की वजह से अकीदतमंदों ने छतों पर चढ़कर भी नमाज अदा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed