फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nainital police Arrested man for chewing alive Snake in anger uttarakhand news in Hindi

Nainital: हैरतअंगेज! यहां सांप को जिंदा चबा गया मकान मालिक, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Tue, 23 May 2023 10:00 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, लालकुआं (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, लालकुआं (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 May 2023 10:00 AM IST
सार

रेलवे की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान में कमलेश महतो का घर पोकलेन मशीन से तोड़ा गया तो दीवार से सांप निकल आया। कमलेश ने गुस्से में सांप को पकड़कर अपने दांतों से चबा कर घायल कर दिया।

विज्ञापन
Nainital police Arrested man for chewing alive Snake in anger uttarakhand news in Hindi
सांप - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

नैनीताल में रेलवे की ओर से नगीना कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने के दौरान एक युवक ने सांप को ही चबा लिया। इसका वीडियो वायरल होने पर वन विभाग ने युवक के खिलाफ भारतीय वन्यजीव अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत चालान कर दिया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

शनिवार को नगीना कॉलोनी क्षेत्र में रेलवे की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। इसी दौरान कमलेश महतो का घर पोकलेन मशीन से तोड़ा गया तो दीवार से सांप निकल आया। कमलेश ने गुस्से में सांप को पकड़कर अपने दांतों से चबा कर घायल कर दिया।

Uttarakhand: तीन लाख कर्मचारियों को मिलेगी बढ़े हुए महंगाई भत्ते की सौगात, सीएम ने दी प्रस्ताव को स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना को पास में खड़े लोगों ने वायरल कर दिया। तराई पूर्वी वन प्रभाग गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कमलेश महतो को नगीना कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed