फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Three lakh employees will get 4 percent enhanced dearness allowance CM approves proposal

Uttarakhand: तीन लाख कर्मचारियों को मिलेगी बढ़े हुए महंगाई भत्ते की सौगात, सीएम ने दी प्रस्ताव को स्वीकृति

Mon, 22 May 2023 09:26 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 May 2023 09:26 PM IST
सार

Uttarakhand Dearness Allowance News: काफी समय से प्रदेश के कर्मचारी व पेंशनर चार प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने की मांग कर रहे थे। सोमवार को सीएम धामी ने इसे स्वीकृत करते हुए फाइल आगे बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Three lakh employees will get 4 percent enhanced dearness allowance CM approves proposal
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के तीन लाख से अधिक राजकीय कर्मचारियों व पेंशनरों को जल्द ही चार प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते की सौगात मिलने वाली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को इसे स्वीकृति प्रदान कर दी है। मंगलवार को वित्त विभाग इस संबंध में शासनादेश जारी कर सकता है।

विज्ञापन


काफी समय से प्रदेश के कर्मचारी व पेंशनर चार प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने की मांग कर रहे थे। सोमवार को सीएम धामी ने इसे स्वीकृत करते हुए फाइल आगे बढ़ा दी है। इसका शासनादेश जारी होने के बाद राज्य में महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगा।
विज्ञापन


Uttarakhand News: पूर्व प्रधानमंत्री की पोती ने की मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात, पुलिस पर लगाए कई गंभीर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट ने कार्मिकों के डीए बढ़ाने पर निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया था। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडेय ने महंगाई भत्ते के प्रस्ताव को स्वीकृति देने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे केंद्रीय कर्मचारियों की भांति राज्य के कर्मचारियों व पेंशनरों को भी चार प्रतिशत अधिक महंगाई भत्ता मिल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed