फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nainital News: Youth Murder after crushed by stone near temple complex in Ramnagar

नैनीताल: रामनगर में दिनदहाडे़ हत्या से सनसनी, मंदिर परिसर में युवक को पत्थर से कुचलकर मार डाला

Sun, 30 May 2021 11:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 May 2021 11:36 PM IST
सार

रविवार दोपहर रामनगर में हल्द्वानी निजी बस अड्डे के पास मंदिर परिसर में एक युवक का लहूलुहान शव पड़े होने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी।

विज्ञापन
Nainital News: Youth Murder after crushed by stone near temple complex in Ramnagar
हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल में कोसी नदी के नए पुल के नीचे जाहरवीर महाराज के मंदिर परिसर में एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। मंदिर परिसर में शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


देहरादून: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने बनाया खौफनाक प्लान, पति को नींद की गोलियां खिलाकर उतारा मौत के घाट
विज्ञापन


शव मिलने की सूचना पर सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, कोतवाल अबुल कलाम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के बड़े भाई पप्पू कश्यप ने शव की शिनाख्त उसके छोटे भाई चंद्रसेन कश्यप उर्फ चांद (38)  पुत्र सीताराम कश्यप निवासी मोहल्ला बंबाघेर के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और पुलिस को जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि प्रथमदृष्टया युवक का सिर पत्थर से कुचला हुआ लग रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

पिछले आठ साल से घर नहीं गया चंद्रसेन 

चंद्रसेन कश्यप उर्फ चांद बाबा के नाम से मशहूर मृतक आठ साल से घर नहीं गया था और वह अविवाहित था। मृतक के भाई पप्पू व कैलाश ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी था और मंदिर में रहकर ही वह ध्यान आदि भी करता था, लेकिन कभी भी घर के अंदर नहीं आता था। भाई होने के नाते हम कभी-कभी उसकी खैर खबर लेते रहते थे। 

सोते समय की गई हत्या : कोतवाल
कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि मंदिर परिसर में दरी बिछाकर वह सोया हुआ था और किसी ने उसके सिर पर पत्थर से वार किया है, जिससे उसकी मौत हुई है। आसपास के लोगों ने बताया कि वह नशा करता था। हो सकता है कि नशा के लिए ही उसका किसी से विवाद हुआ हो। इसी के चलते उसकी हत्या की गई हो। 

तीन चार लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ
एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने भी पुलिस अधिकारियों को इस हत्याकांड का जल्द खुलासा करने को कहा है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने तीन से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उम्मीद है कि जल्द ही पुलिस हत्यारे को गिरफ्तारी कर लेगी। हालांकि घटना के पीछे हत्या का कोई ठोस कारण नहीं आ रहा है। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed