फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Wife Done Husband Murder after giving Sleeping Pills

देहरादून: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने बनाया खौफनाक प्लान, पति को नींद की गोलियां खिलाकर उतारा मौत के घाट

Sun, 30 May 2021 09:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 May 2021 09:20 PM IST
सार

पति को पत्नी और उसके प्रेमी की हरकतों के बारे में पता चल गया था। लिहाजा, दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटा दिया। हत्या का खुलासा मृतक की मां की तहरीर पर हुआ।

विज्ञापन
Dehradun News: Wife Done Husband Murder after giving Sleeping Pills
शव - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर पति को नींद की गोलियां खिलाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 28 मई को पुलिस के पास एक डेथ मेमो आया था। एसओ रायपुर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि पंकज भट्ट (43) निवासी राज राजेश्वरी एन्क्लेव नथुवाला को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। इस पर पुलिस ने उसका पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में मृत्यु का कारण संदिग्ध आया। इसके बाद पंकज की मां पुष्पा भट्ट ने रायपुर थाने में उसकी हत्या के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया। पुष्पा भट्ट ने बताया कि उसका बड़ा बेटा पंकज पत्नी विजयलक्ष्मी और आठ साल की बेटी के साथ निचले तल पर रहते थे। जबकि, छोटा बेटा परिवार संग ऊपर के फ्लोर पर। पंकज और विजयलक्ष्मी की शादी 2006 में हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही दोनों में झगड़े रहते थे। इसके बाद पता चला कि विजयलक्ष्मी उर्फ विजया का किसी दीपक नाम के लड़े से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते दिनों पंकज ने विजयलक्ष्मी के पास दो मोबाइल देख लिए थे, जिसमें दीपक और विजयलक्ष्मी की तस्वीरें भी थीं।
विज्ञापन


शुरूआत में पुष्पा ने शक जताया कि विजयलक्ष्मी और उसके प्रेमी ने ही पंकज को कुछ जहरीला पदार्थ दिया है। इस पर विजयलक्ष्मी से पूछताछ की गई तो उसने इन आरोपों से इनकार किया। उसने बताया कि उसने घटना की रात (27 व 28 मई की रात) एक बजे पंकज को बेहोश अवस्था में देखा था। उसने यह बात घरवालों को बताई और उसे अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी वहां मौत हो गई। उसकी बातों में कई तरह के विरोधाभास नजर आए। इस पर पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल खंगाली और दीपक को थाने बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक ने थाने में पुलिस के सामने सारा राज उगल दिया। उसने बताया कि वह घटना की रात विजयलक्ष्मी के बुलाने पर उसके घर गया था। इससे पहले ही उसने अपने एक दोस्त के माध्यम से नींद की गोलियां मंगा ली थी। इसके बाद उसने रात के खाने में मिलाकर गोलियां दे दी। वह बेहोश हुआ तो उसने अपनी सास को यह बात बताई। इस पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों के जुर्म कबूल करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 

2018 से चल रहा है प्रेम प्रसंग 

दीपक और विजया का प्रेम प्रसंग 2018 से चल रहा है। दोनों की मुलाकात एक जिम में हुई थी। वहां पर दीपक ट्रेनर के रूप में काम करता था। बीते दिनों विजया ने दीपक को बताया कि उसके पति को उनके अफेयर के बारे में पता चल गया है। विजया बार-बार दीपक से मिलना चाहती थी। उसने कहा कि वह उसके बिना नहीं रह सकती।

26 मई को करना चाहते थे हत्या 
पंकज की हत्या दीपक और विजया 26 मई को ही करना चाहते थे, लेकिन उस दिन दीपक का जन्मदिन था तो वह पार्टी में व्यस्त हो गया। इससे वह उसके घर पर नहीं जा सका, लेकिन उसी दिन दीपक ने नींद की गोलियां लाकर विजया को दे दी थी। यह काम उन्होंने 27 मई की रात में किया। उस रात दोनों के मोबाइल से एक दूसरे को 26 कॉल की गई थीं। 

कई महिला मित्र हैं दीपक की 
पुलिस जांच में पता चला है कि दीपक काफी आशिक मिजाज व्यक्ति है। उसकी उम्र कुल 25 साल है और अभी शादी नहीं हुई है। उसकी कई महिला मित्र हैं। इनसे वह बार-बार मिलता जुलता रहता है। 

गोली देने वाले से भी पूछताछ, फोन कब्जे में लिया
एसओ रायपुर ने बताया कि जिस व्यक्ति से दीपक गोलियां लेकर आया था। वह उसके दोस्त का चाचा है। उसे भी थाने बुलाकर पूछताछ की गई है। साथ ही उसका मोबाइल भी कब्जे में लिया गया है। क्योंकि, इस घटना के संबंध में कई तरह की चैट उसके मोबाइल में भी मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed