फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nainital News: Sex racket caught in resort of Mohan, one youth including five women Arrested

नैनीताल: मोहान के एक रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, पांच महिलाओं समेत एक युवक पकड़ा, दूसरा फरार

Thu, 23 Sep 2021 10:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 23 Sep 2021 10:21 PM IST
सार

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की एसआई लता बिष्ट और कोतवाल आशुतोष सिंह ने संयुक्त रूप से मोहान के कार्बेट मैंगो ब्लूम स्पा रिजॉर्ट (वर्तमान नाम ड्यू ड्रॉप रिजॉर्ट) में छापा मारा।

विज्ञापन
Nainital News: Sex racket caught in resort of Mohan, one youth including five women Arrested
देह व्यापार - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में अल्मोड़ा की सीमा पर मोहान स्थित एक रिजॉर्ट में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और रामनगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार की देर रात छापा मारा। पुलिस ने देह व्यापार के धंधे में लिप्त पांच महिलाओं समेत एक युवक को पकड़ लिया, जबकि एक युवक फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की एसआई लता बिष्ट और कोतवाल आशुतोष सिंह ने संयुक्त रूप से मोहान के कार्बेट मैंगो ब्लूम स्पा रिजॉर्ट (वर्तमान नाम ड्यू ड्रॉप रिजॉर्ट) में छापा मारा। पुलिस ने पांच महिलाओं और एक युवक को अनैतिक कार्य करते हुए पकड़ा, जबकि एक युवक विशाल फरार हो गया। पकड़ा गया आरोपी रोशन उर्फ मो. नूरहसन निवासी करन विहार आर-164 किराडी सुलेमान नगर थाना सुल्तानपुरी नार्थ वेस्ट दिल्ली है।
विज्ञापन


देहरादून: 17 लाख रुपये की ठगी में नाइजीनियन समेत तीन दबोचे, मेट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिए दिया था धोखा
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनगर कोतवाल आशुतोष कुमार ने बताया कि रिजॉर्ट में सेक्स रैकेट चल रहा था। पकड़े गए सभी लोगों की रिजॉर्ट संचालक ने कोई आईडी जमा नहीं कराई थी और न ही उनके नाम पते रजिस्टर में दर्ज थे। रिजॉर्ट संचालक के खिलाफ पुलिस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

रिजॉर्ट में रुककर तलाशते थे ग्राहक 
कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ी गई महिलाएं और युवक दिल्ली, राजस्थान व यूपी निवासी हैं। ये सभी पांच से छह दिन पहले फरार विशाल के कहने पर ही रिजॉर्ट में आकर रुकते थे और ग्राहकों को तलाश करते थे। इसमें विशाल इनकी मदद करता था। कोतवाल ने बताया कि काफी समय से शिकायत मिल रही थी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की है। टीम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की एसआई लता बिष्ट, पीरूमदारा चौकी इंचार्ज भगवान सिंह महर, सिपाही किशन सिंह, नीतू चंदोला, कुसुम, रिजवान अली, ललित आगरी, सतीश पंत, संजय शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed