फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Three Youth Arrested including Nigerian in cheating of 17 lakh rupees

देहरादून: 17 लाख रुपये की ठगी में नाइजीनियन समेत तीन दबोचे, मेट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिए दिया था धोखा 

Thu, 23 Sep 2021 09:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 23 Sep 2021 09:45 PM IST
सार

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बृहस्पतिवार को खुलासा करते हुए बताया कि सुनील डोरा निवासी प्रकाश नगर, चकराता रोड की तहरीर पर अप्रैल में इस मामले में केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Dehradun News: Three Youth Arrested including Nigerian in cheating of 17 lakh rupees
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में मेट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिए व्यक्ति को ठगने के आरोप में एसटीएफ ने नाइजीरिया मूल के व्यक्ति समेत तीन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। आरोप है कि इन्होंने शादी का झांसा देकर व्यक्ति से 17 लाख रुपये से ज्यादा ठगे थे। 

विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बृहस्पतिवार को खुलासा करते हुए बताया कि सुनील डोरा निवासी प्रकाश नगर, चकराता रोड की तहरीर पर अप्रैल में इस मामले में केस दर्ज किया गया था। भारत मैट्रीमोनियल साइट के जरिए वह एक महिला के नाम से बने प्रोफाइल के संपर्क में आए। दोनों के बीच शादी की बात हुई। इसके बाद पीड़ित को केसर युक्त ऑयल, जो जानवर की ताकत की दवाई में प्रयोग होता है उसके व्यापार के बारे में बताया। पीड़ित को तेल सप्लाई के लिए अलग-अलग लोगों से संपर्क कराने का झांसा देकर 17 लाख रुपये से ज्यादा रकम अपने बैंक खातों में जमा करवा ली। 
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने और रकम मांगी तो सुनील को ठगी का अहसास हुआ। एसटीएफ ने पुणे में दबिश देकर वहां से स्वर्णलता बी मिंज हाल निवासी किंगस्टन स्रीन, हिंदवाड़ी, नवाओकोरो चिके स्टेनली हाल निवासी पुणे (मूल नाइजीरिया) और रमेश निवासी जोधपुर राजस्थान, हाल निवासी पुणे को गिरफ्तार किया गया। जिसका स्थानीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेकर देहरादून लाया गया। आरोप है कि इन्होंने भारत के कई हिस्सों में ठगी को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अबुधाबी में रहती थी महिला, लॉकडाउन में आई थी भारत 

एसटीएफ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महिला अबुधाबी दुबई में मोटर पार्ट कंपनी में काम करती थी। महिला की मुलाकात नाईजीरियन आरोपी से 2013 में हुई थी। दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। बाद में मुंबई जाकर रहने लगे। इन्होंने अलग-अलग व्यक्तियों व खुद के नाम से मोबाइल सिम खरीदे व मुंबई स्थित विभिन्न बैंक शाखाओं में खाते खुलवाए।

हर्बल आयल बेचने के नाम पर धोखाधड़ी से मिले धन से में सबका कमीशन पहले से ही तय था। आरोपी रमेश की मोबाइल की दुकान है। लालच में आकर फर्जी आईडी पर कई सिम कार्डों को प्रिएक्टिवेट कर अपने सह अभियुक्तों को देता था। आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फोन, अलग अलग कंपनियों के 18 एक्टिव सिम कार्ड, जो फर्जी आईडी पर लिए हुए थे। 58 सिम कार्ड अलग-अलग कंपनियों के। 8 आधार कार्ड, पासपोर्ट सहित अन्य सामान बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed