नैनीताल: नहाते समय नौकुचियाताल झील में डूबा होटल कर्मी, एसडीआरएफ ने निकाला शव
घटना मंगलवार शाम करीब चार बजे की है। साथी युवकों ने बताया कि मोहित ने नहाते वक्त अपनी लाइफ जैकेट निकाल दी थी जिससे वह डूब गया। रिजॉर्ट संचालक महेंद्र वर्मा ने बताया कि मोहित जुलाई से रिजॉर्ट में काम कर रहा था।
विस्तार
नैनीताल में एक होटलकर्मी नहाते समय झील में डूब गया। एसडीआरएफ की टीम ने ढाई घंटे की खोजबीन के बाद झील से युवक का शव बरामद किया। जानकारी के अनुसार, नौकुचियाताल लेक रिजॉर्ट में कार्यरत मोहित नेगी (23) पुत्र सुंदर सिंह नेगी निवासी ग्राम तल्ली नंदोली पोस्ट ऑफिस थल्ला मनराल बाया रामनगर जिला अल्मोड़ा मंगलवार की शाम करीब चार बजे झील में नहाने गया था। इस दौरान वह अचानक डूबने लगा।
खतरा: नेपाल की ओर से हुए भूस्खलन से काली नदी में आया भारी मलबा, बहाव रुका, बनी झील, तस्वीरें...
साथियों ने मोहित को डूबता देख बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह झील में डूब गया। युवक के झील में डूबने की सूचना मिलते ही एसआई प्रदीप यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से झील में डूबे युवक की खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
बिना लाइफ जैकेट पहने गया था नहाने
पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं साथ में तैर रहे युवकों ने बताया कि मोहित ने अपनी लाइफ जैकेट निकाल दी थी जिससे वह डूब गया। रिजॉर्ट संचालक महेंद्र वर्मा ने बताया कि मोहित जुलाई से रिजॉर्ट में काम कर रहा था। पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दे दी है। वहीं मोहित ने झील में नहाते समय अपनी वीडियो और फोटो भी खींची थी।
कैंपटी फॉल की झील में नहाते समय डूबा पर्यटक
हाल ही में मसूरी के कैंपटी फॉल में नहाते समय झील में डूबने से एक पर्यटक की मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह झील से मृतक को बाहर निकाला।
थानाध्यक्ष कैंपटी नवीन जुराल ने बताया कि मुख्य झील के नीचे दूसरी बड़ी झील के पास नहाते समय एक पर्यटक डूब गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जवानों ने स्थानीय युवाओं की मदद से झील के अंदर पत्थरों के बीच फंसे पर्यटक के शव को बाहर निकाला।
बताया कि मृतक की पहचान अरविंद (35) निवासी हीरापुर जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह अपने छह दोस्तों नीरज कुमार, कल्याण सिंह, अजय कुमार, महेश चंद, जितेन्द्र सिंह, सोनू के साथ कैंपटी घूमने आया था। उन्होंने कहा कि घटना के विभिन्न पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.