फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खतरा: नेपाल की ओर से हुए भूस्खलन से काली नदी में आया भारी मलबा, बहाव रुका, बनी झील, तस्वीरें...

Tue, 31 Aug 2021 12:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, धारचूला
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, धारचूला Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 31 Aug 2021 12:55 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand latest news update: lake build in kali river due to heavy landslide
बरसाती नाले से आए भारी मलबे ने काली नदी का प्रवाह रोका - फोटो : अमर उजाला

इस मानसून में बादलों ने उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी कहर बरपाया है। रविवार रात को धारचूला में सात मकान ध्वस्त होने के बाद अब धारचूला में एक और बड़े खतरे ने दस्तक दी है। यहां नेपाल के बरसाती नाले से आए भारी मलबे ने काली नदी का प्रवाह रोक कर झील बना दी है। जिससे खतरे की आशंका पैदा हो गई है। नेपाल की ओर से भारी भूस्खलन के कारण काली नदी में झील बन गई है। इससे एनएचपीसी तपोवन के परिसर तक पानी घुस आया है। बता दें कि सोमवार को नेपाल की ओर से कालागाड़ पहाड़ी से मलबा काली नदी में आ गया। इससे नदी का प्रवाह रुक गया और एनएचपीसी कॉलोनी में जलभराव हो गया। दर्जनों मकानों में मलबा और पानी घुस गया। इसमें तीन वाहन बह गए। काली नदी का जल स्तर बढ़ने से बीआरओ का क्रशर प्लांट और हट्स क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि तारकोल के सैकड़ों ड्रम और काफी सामान मलबे में दब गया। बीआरओ कर्मी नदी का जल स्तर बढ़ने के बाद बचाव में जुटे रहे।

uttarakhand latest news update: lake build in kali river due to heavy landslide
भारी भूस्खलन के कारण काली नदी में झील बनी - फोटो : अमर उजाला

बीआरओ के कर्नल एनके शर्मा ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया। काली नदी का जल स्तर बढ़ने की सूचना पर प्रशासन और पुलिस ने रात में ही लाउडस्पीकर से लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा। घटखोला सहित नदी से लगे गांवों के लोग सोमवार को  रात भर जगे रहे। 

uttarakhand latest news update: lake build in kali river due to heavy landslide
काली नदी उफान पर - फोटो : अमर उजाला

जुम्मा में अतिवृष्टि और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के बाद महाकाली नदी उफान पर आ गई। काली नदी के उफान पर आने से नदी किनारे भू कटाव हुआ। जिला प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट किया। झूलाघाट में भी माइक लगाकर लोगों को चेतावनी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand latest news update: lake build in kali river due to heavy landslide
नदी उफान पर - फोटो : अमर उजाला

रविवार रात जौलजीबी में गोरी नदी का जल स्तर अचानक बढ़ने से अहमद हुसैन पुत्र अली हसन की दो बकरियां बाड़े में जल भराव होने से मर गई। टीवी मैकेनिक जुनैद अहमद पुत्र जहूर अहमद के स्टोर में पानी भरने से रिपेयर के लिए रखे टीवी सेट भी पानी में डूब गए।

विज्ञापन
uttarakhand latest news update: lake build in kali river due to heavy landslide
रास्ते ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

यहां अधिक बारिश से सोहन राम पुत्र दानी राम के घर के आगे की दीवार गिर गई। इससे मकान को खतरा हो गया है। जौलजीबी मेला स्थल तक पानी भर गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed