POK की सबसे ऊंची चोटी पर भारत की बेटी की नजर, 15 चोटियां कर चुकी फतह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोवर नगरी नैनीताल की युवा पर्वतारोही तुसी अनित साह को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया है। इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन द्वारा बीती 11 नवंबर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में स्वर्ण पदक, सम्मान पत्र व 50 हजार रुपए प्रदान करने पर नैनीताल पर्वतारोहण क्लब ने खुशी जताई है।
सोमवार को क्लब में आयोजित समारोह में क्लब के अध्यक्ष अनूप साह और सचिव राजेश साह ने तुसी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर तुसी ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य पाक अधिकृत कश्मीर स्थित के-2 पर्वत पर फतह करना है।
एवरेस्ट और कंचनजंघा जैसी टॉप की चोटियों पर फतह
उन्होंने पर्वतारोहण को कैरियर के लिए बेहतरीन माध्यम बताते हुए युवाओं से इस क्षेत्र में आने का आह्वान किया। कहा कि वह 2013 में एवरेस्ट, 2014 में कंचनजंघा, 2016 में भारतीय नौ सेना द्वारा जोगिन चोटी के आरोहण दल में लीडर रह चुकी है।
वह अब तक हिमालय की 15 चोटियों का आरोहण कर चुकी हैं। बताया कि वह वर्तमान में कई प्रमुख पर्वतारोहण संस्थानों में आमंत्रित प्रशिक्षक हैं। कहा कि उनके पति अनित साह भी कुशल पर्वतारोही हैं। इस दौरान अनित साह, योगेश साह, प्रदीप लोहनी आदि मौजूद थे।