फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nag panchami 2021: nag panchami today, upay and lucky muhurat for devotee

नाग पंचमी आज: इस बार उत्तरा और हस्त नक्षत्र का महासंयोग, ऐसे मिलेगा मन चाहा फल

Fri, 13 Aug 2021 12:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 13 Aug 2021 12:56 PM IST
सार

सावन मास की शुक्ल पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन नागों की पूजा करने से आध्यात्मिक शक्ति, अपार धन और मन इच्छा फल की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
nag panchami 2021: nag panchami today, upay and lucky muhurat for devotee
nag panchami

विस्तार

नाग पंचमी पर्व शुक्रवार को मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन नाग देवता (प्रतीकात्मक) को दूध अर्पित करने व दूध से स्नान कराने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा काल सर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए भी नाग पंचमी के दिन विशेष पूजन करना शुभ माना गया है।

विज्ञापन


सावन मास की शुक्ल पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन नागों की पूजा करने से आध्यात्मिक शक्ति, अपार धन और मन इच्छा फल की प्राप्ति होती है। आचार्य डॉक्टर सुशांत राज ने बताया कि नाग पंचमी पर इस साल दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। राहु-केतु और काल सर्प दोष से जुड़े ये महासंयोग 108 साल बाद बन रहे हैं।
विज्ञापन


नाग पंचमी पर इस बार योग उत्तरा और हस्त नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। इस दिन काल सर्प दोष से मुक्ति के लिए परिगणित और शिन नामक नक्षत्र भी लग रहा है। मेष, वृषभ, कर्क और मकर राशि के जातकों को धन लाभ मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाग पंचमी का शुभ मुहूर्त :
पंचमी तिथि प्रारंभ - 12 अगस्त 03:24 बजे
पंचमी तिथि समाप्त- 13 अगस्त 01:42 बजे
नाग पंचमी की पूजा का शुभ मुहूर्त- 13 अगस्त, सुबह 05:49 से सुबह 08:27 बजे

नाग देवता की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं

नाग पंचमी के दिन शुभ योग बनने से जिन जातकों की कुंडली में कालसर्प  दोष है उनके लिए यह पर्व बहुत ही शुभ रहेगा। मान्यता है नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं जरूर पूरी होती है। नाग पंचमी के अवसर पर की जाने वाली पूजा से राहु-केतु के बुरे प्रभाव एवं कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। नाग देवता की पूजा के साथ भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। 

नाग पंचमी के दिन चांदी धातु से निर्मित नाग-नागिन का जोड़ा बनवाएं और उसका पूजन करने के पश्चात् बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। यदि आपको नाग पंचमी पर सपेरा दिखे तो उससे नाग या जोड़ा पैसे देकर जंगल में छुड़वाएं। इस उपाय को करने से आपको कालसर्प दोष से मुक्ति मिलेगी।

यदि संभव हो सके तो नाग पंचमी के दिन किसी ऐसे शिव मंदिर में जहां शिवजी पर नाग नहीं हो वहां प्रतिष्ठित करवाएं। इस उपाय को करने से आपको नाग देवता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। चंदन की लकड़ी के बने 7 मौली शिव मंदिर में चढ़ाएं। शिवजी को चंदन की लकड़ी या चंदन का इत्र चढ़ाएं और नित्य स्वयं लगाएं। ऐसा करने से आपको भगवान शिव का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा।

नाग पंचमी के दिन किसी शिव मंदिर में साफ-सफाई जरूर करें। यदि संभव हो तो शिव मंदिर में किसी तरह का नवनिर्माण करा सकते हैं अथवा मंदिर की मरम्मत या उसकी पुताई आदि का भी कार्य करा सकते हैं। नाग पंचमी के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंगि पर विजया, अर्क पुष्प, धतूर पुष्प, फल चढ़ाएं तथा दूध से रुद्राभिषेक करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed