फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Cattle slaughter gang busted six accused arrested

Dehradun: राजधानी में पशु कटान गिरोह का भंडाफोड़, तीन हिस्ट्रीशीटर समेत छह आरोपी गिरफ्तार

Fri, 03 Feb 2023 04:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 03 Feb 2023 04:42 PM IST
सार

28 जनवरी की रात आरोपी एक कार और दो बाइक से हरभजवाला में आसन नदी के किनारे पशु काट रहे थे। इस दौरान गांव वाले उठ गए और आरोपियों को दौड़ा लिया।

विज्ञापन
Dehradun: Cattle slaughter gang busted six accused arrested
गिरफ्तारी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पुलिस ने पशु कटान गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन हिस्ट्रीशीटर भी शामिल हैं। इनके कब्जे से घटनाओं में प्रयुक्त चाकू, पाठल, रस्सी, एक मोटरसाइकिल और एक कार बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, गिरोह ने शहर के अलग-अलग इलाकों में संरक्षित प्रजाति के पशुओं का कटान किया है। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिन लोगों ने तीन दिन पहले हरभजवाला में जंगल किनारे पशु कटान किया था, वे फिर इसी इरादे से आए हैं। कुछ लोग हरियाणा नंबर की कार से मेहूंवाला की ओर गए हैं और उनके दो साथी बाइक से हैं। पुलिस ने तेलपुर चौक पर शक के आधार पर एक बाइक पर सवार दो लोगों रोककर पूछताछ की। दोनों ने बताया कि वे टी स्टेट और प्रेम नगर के इलाकों में लावारिश पशुओं की तलाश करते हैं। मौका पाकर गाड़ी से पशुओं को एकांत में ले जाकर काटते हैं। मांस को महंगे दामों पर बेचते हैं। उन्होंने बताया कि उनके चार साथी कार में गोरखपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर पानी की टंकी से आगे खड़े हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर उनको भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपियों पर लोग कर चुके हैं हमला
पुलिस ने बताया कि 28 जनवरी की रात आरोपी एक कार और दो बाइक से हरभजवाला में आसन नदी के किनारे पशु काट रहे थे। इस दौरान गांव वाले उठ गए और आरोपियों को दौड़ा लिया। आरोपी मौके पर पशुओं के अवशेष छोड़कर भाग गए थे। ग्रामीणों ने हमला कर आरोपियों की कार के शीशे तोड़ दिए थे। बृहस्पतिवार को इसी कार से फिर आए थे लेकिन नंबर प्लेट बदल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आरोपियों की गिरफ्तारी
रहमान, वकील उर्फ छोटा, कलीम, तस्लीम, वजीर निवासी ग्राम गंदेवड़ा, फतेहपुर सहारनपुर और फरमान निवासी ग्राम चांदपुर मोहल्ला सराइरफी, जिला बिजनौर।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास
हिस्ट्रीशीटर वकील उर्फ कसाई के खिलाफ उत्तर प्रदेश, देहरादून, हरिद्वार में करीब 13 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि, हिस्ट्रीशीटर तस्लीम कुरैशी और वजीर कुरैशी के खिलाफ छह-छह केस दर्ज हैं। कलीम और रहमान पर 14-14 मुकदमे हैं। देहरादून पुलिस इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी।


सामाजिक कार्यकर्ता ने किया था आंदोलन
पशु क्रुरता निवारण समिति के चयनित सदस्य अधिवक्ता कुणाल ग्रोवर ने आरोपियों को पकड़वाने के लिए लड़ाई लड़ी। टी स्टेट में मांस मिलने के बाद कुणाल ने आंदोलन किया। थाने में कई बार शिकायत करते हुए ऐसे मामलों की सख्ती से जांच की मांग की। कुणाल ग्रोवर सामाजिक कार्यकर्ता हैं और लावारिस पशुओं का उपचार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed