फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Headmaster assaulted inside government school complaint filed over tearing of official documents Doiwala News

डोईवाला: तेलीवाला के सरकारी स्कूल में घुसकर प्रधानाध्यापक से मारपीट, सरकारी दस्तावेज फाड़ने की शिकायत

Wed, 14 Oct 2026 12:49 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला। Published by: Renu Saklani Updated Wed, 14 Oct 2026 12:49 PM IST
सार

डोईवाला के तेलीवाला स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। प्रधानाध्यापक ने एक व्यक्ति पर गला पकड़ने, जान से मारने की कोशिश करने और सरकारी दस्तावेज फाड़कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Headmaster assaulted inside government school complaint filed over tearing of official documents Doiwala News
तेलीवाला राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तेलीवाला स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में घुसकर प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट करने और सरकारी दस्तावेज फाड़ने का मामला सामने आया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमल प्रकाश ने इस संबंध में डोईवाला कोतवाली में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, तेलीवाला निवासी सरफराज  पर विद्यालय में घुसकर प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट करने, उनका गला पकड़ने और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। प्रधानाध्यापक का आरोप है कि इस दौरान सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए गए और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया।
विज्ञापन


शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि इससे पहले भी विद्यालय में घुसकर फर्नीचर तोड़ने तथा जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों जयपाल सिंह और उषा देवी के साथ मारपीट की घटना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: 85% अल्पसंख्यक छात्र नहीं, फिर भी दर्जे का लाभ ले रहे संस्थान, मान्यता के लिए नहीं आए आगे

इस मामले में 29 जनवरी 2026 को डोईवाला कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज होने की बात कही गई है। प्रधानाध्यापक कमल प्रकाश ने पुलिस से मामले की गंभीरता को देखते हुए सरफराज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed