फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie Winterline Carnival: Wadali Warsi brothers performance December 26

Mussoorie Winterline Carnival: वडाली-वारसी बंधु बांधेंगे समा, 26 दिसंबर से होगा आयोजन

Tue, 20 Dec 2022 06:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 Dec 2022 06:44 PM IST
सार

कार्निवाल समिति के सचिव एवं एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने शहर के विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठक कर कार्निवाल में होने कार्यक्रमों पर चर्चा की।

विज्ञापन
Mussoorie Winterline Carnival: Wadali  Warsi brothers performance December 26
विंटर लाइन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पहाड़ों की रानी मसूरी में 26 दिसंबर से होने वाले विंटर लाइन कार्निवाल में वडाली बंधु, वारसी बंधु और प्रसिद्ध बॉलीवुड बैंड यूफोरिया प्रस्तुति देंगे। कार्निवाल की तैयारियों को प्रशासन अंतिम रूप देने में जुटा है। 

विज्ञापन


कार्निवाल समिति के सचिव एवं एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने शहर के विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठक कर कार्निवाल में होने कार्यक्रमों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि समय से आवेदन करने वाले सभी स्थानीय कलाकारों को कार्यक्रम में जगह दी गई, कुछ लोग छूट गए हैं, उनको कैसे शामिल किया जाए इस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर को उद्घाटन दिवस पर शाम को वडाली बंधु प्रस्तुति देगें, 28 दिसंबर को प्रसिद्ध कव्वाल वारसी बंधु, 29 दिसंबर को बॉलीवुड बैंड यूफोरिया की प्रस्तुति होगी। 
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: क्रिसमस के बाद बर्फबारी के आसार, मसूरी के कंपनी गार्डन में बिछी पाले की सफेद चादर
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक कलाकार नरेन्द्र सिंह नेगी, संगीता ढौंढियाल, मीना राणा, प्रीतम भरतवाण भी प्रस्तुतियां देगें। साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताएं भी होंगी। कार्निवाल में सांस्कृतिक झांकियां, नाटक, गढ़वाली कवि सम्मेलन भी होगा। उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया जा रहा है।

इस अवसर पर उत्तराखंड होटल एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी, एमडीडीए ईई अतुल गुप्ता, एई सुधीर गुप्ता, सभासद जसोदा शर्मा, सरिता कोहली, आरती अग्रवाल, गीता कुमाईं, कुलदीप रौंछेला, जगजीत कुकरेजा, अनिल गोदियाल, विजय लक्ष्मी काला मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed