फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie News ITBP gets 27 young officers after passing out parade Convocation Today

Mussoorie: आईटीबीपी को मिले 27 युवा अधिकारी, पासिंग आउट परेड के बाद मुख्यधारा में हुए शामिल

Mon, 09 Oct 2023 10:43 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 09 Oct 2023 10:43 AM IST
सार

पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि अनीश दयाल सिंह, भारतीय पुलिस सेवा, महानिदेशक, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने अपने अधिकारियों को बधाई दी।

विज्ञापन
Mussoorie News ITBP gets 27 young officers after passing out parade Convocation Today
आईटीबीपी की पासिंग आउट परेड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को आज 27 नए युवा अधिकारी मिल गए हैं। सोमवार को मसूरी में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। एक वर्ष के कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद परेड में अंतिम पग भरते ही ये अधिकारी आईटीबीपी की मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन


पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि अनीश दयाल सिंह, भारतीय पुलिस सेवा, महानिदेशक, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने अपने अधिकारियों को बधाई दी।

उत्तराखंड: 41 वाइब्रेंट विलेज को मिलकर रोशन करेंगे यूपीसीएल और उरेड़ा, गांवों की सैर कराएंगे टूरिस्ट गाइड
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल 19 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित अग्रिम चौकियों में माइनस 45 डिग्री तापमान में भी मुश्किल हालातों में मुस्तैदी से काम करने वाला एक अनुशासित और अति प्रशिक्षित बल है। हमारे सैनिक देश के अलावा विदेशों में भी महत्वपूर्ण स्थानों को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mussoorie News ITBP gets 27 young officers after passing out parade Convocation Today

बता दें कि एक वर्ष के कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 14 सहायक सेनानी, जीडी व छह माह प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 12 सहायक सेनानी/ चिकित्सा, एक सहायक सेनानी/ वैट, तीन महिला सहायक सेनानी/ चिकित्सा, बल की मुख्य धारा में शामिल हुए।

 इन अधिकारियों को युद्ध कौशल, शस्त्र चालन, शारीरिक प्रशिक्षण, आसूचना, मानचित्र अध्ययन, सैन्य प्रशासन, कानून व मानव अधिकार जैसे सैन्य व पुलिस संबंधी विषयों का गहन प्रशिक्षण दिया गया। 

इन राज्यों के अधिकारी हुए शामिल

पास आउट होने वाले अधिकारियों में राजस्थान से चार, महाराष्ट्र से तीन, उत्तर प्रदेश, झारखंड, केरल, उत्तराखंड व मध्यप्रदेश से दो-दो ,आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हिमाचल, तमिलनाडू, तेलगांना, कर्नाटक, लेह लद्दाख, एवं असम से एक-एक प्रशिक्षणार्थी शामिल हैं।

28 वें सहायक सेनानी जीडी आधार कोर्स के श्रेष्ठ प्रशिक्षणर्थी

  • सहायक सेनानी जीडी तरुण बिष्ट: सॉर्ड ऑफ ऑनर फॉर बेस्ट ऑल राउंड ट्रेनी और बेस्ट आउट डोर ट्रेनी।
  • सहायक सेनानी जीडी अरविन कुमार: एम बेस्ट इनडोर ट्रेनी।
  • सहायक सेनानी जीडी हिमांशु पलारिया: बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन ट्रेनी।

53 वें जीओज कमबेटाइजेशन के श्रेष्ठ प्रशिक्षणर्थी 

  • सहायक सेनानी एमओ सागर बालू कुमार: ओफलकर ऑल राउंड बेस्ट ट्रेनी बेस्ट इन आउटडोर।
  • सहायक सेनानी एमओ रिशु रंजन: बेस्ट इन इनडोर ट्रेनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed