फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie Municipality track merchant drank finials, condition critical

मसूरी नगर पालिका पटरी व्यापारी ने फेसबुक पर लाइव आकर पिया फिनायल, हालत गंभीर

Tue, 22 Oct 2019 02:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 22 Oct 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
Mussoorie Municipality track merchant drank finials, condition critical
व्यापारी को अस्पताल ले जाया गया - फोटो : अमर उजाला

मसूरी में पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता के साथ पटरी व्यापारियों द्वारा अभद्रता करने का मामला शांत नहीं हो रहा है। इसे लेकर पालिका कर्मचारियों द्वारा पूरे शहर की व्यवस्था ठप कर दी है। वहीं दूसरी ओर एक पटरी व्यापारी अंकुर सैनी द्वारा फेसबुक पर लाइव आकर पालिका अध्यक्ष की सीट और कई फर्जीवाड़े का खुलासा करने की बात करते हुए फिनायल पी लिया गया है।

विज्ञापन


जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा गंभीर हालत में अंकुर सैनी को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। मामले के पता चलने के बाद अंकुर सैनी की मां की भी हालत बिगड़ गई है। उन्हें भी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पटरी व्यापारियों में खासा आक्रोश है।
विज्ञापन

सभासद गीता नं बताया कि पटरी व्यापारी अपनी मांगों को  लेकर धरना- प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन नगरपालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता उनकी मांगों को मानने के बजाय नगरपालिका में कार्य बहिष्कार कराने और धरना प्रदर्शन की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'माल रोड पर पट्टी लगाने के बजाय जहर खा कर मर जाओ'

अंकुर सैनी के भाई सौरभ सैनी ने  नगरपालिका अध्यक्ष पर आरोप लगाया है और कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि माल रोड पर पट्टी लगाने के बजाय जहर खा कर मर जाओ।

वहीं दूसरी ओर नगर पालिका परिषद मसूरी पालिका अध्यक्ष के साथ हुई अभद्रता को लेकर कार्य बहिष्कार कर रही है। आज नगरपालिका कर्मचारी संघ के साथ मसूरी के विभिन्न संगठन रैली के माध्यम से एसडीएम कार्यालय पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। कार्यबहिष्कार से शहर की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। शहर में चारों गदगी फैल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed