फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Muslim Protest Start in dehradun Against ca

सीएए के विरोध में मुस्लिम संगठनों का प्रदर्शन, पक्ष में विधायक जोशी ने निकाली रैली

Mon, 06 Jan 2020 02:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 Jan 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
Muslim Protest Start in dehradun Against ca
सीएए - फोटो : अमर उजाला

मुस्लिम सेवा संगठन की ओर से एनआरसी, सीएए और एनपीआर के विरोध में नारेबाजी करते हुए रविवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरने में पहले दिन मुस्लिम समुदाय से बड़ी संख्या में शामिल हुए। इसके अलावा अन्य समुदायों और संगठनों ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर धरने को समर्थन दिया। उधर,सीएए के पक्ष में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और विधायक जोशी ने रैली निकाली।

विज्ञापन


मुस्लिम सेवा संगठन के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग रविवार को हिंदी भवन के सामने एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मुफ्ती रहीश ने कहा कि केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लाकर संविधान का अपमान किया है। भारत के संविधान में साफ  है कि कोई भी कानून जाति और भाषा के आधार पर नहीं बन सकता। मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष नईम अहमद ने कहा कि इस काले कानून की निंदा और विरोध सिर्फ  हिंदुस्तान का मुसलमान ही नहीं सब जाति व धर्म के लोग कानून का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


बात कानून की नहीं, आज जरूरत है तो भारत के संविधान और गंगा जमुनी तहजीब को बचाने की। मीडिया प्रभारी वसीम अहमद ने कहा कि आज हिंदुस्तान के युवाओं को रोजगार की जरूरत है न कि मंदिर और मस्जिद की। केंद्र सरकार भारत को ब्रिटिश काल की तरह बांटने की राजनीति कर रही है। आज अगर देश को किसी कानून की जरूरत है तो वह है दुराचार में मौत की सजा का कानून बनाने की। केंद्र सरकार ने आज तक यह कानून लागू नहीं किया। इस मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष आसिफ  हुसैन, महासचिव सद्दाम कुरैशी, उपाध्यक्ष अक्की कुरैशी, मुदस्सीर कुरैशी, मोहम्मद मेहताब, रमीज राजा, साकिब कुरैशी, दानिश कुरैशी, कोकब जमाल, दौलत कुंवर, प्रो. एसके सचान, सोहेल खान, मोहम्मद सलमान, आसिफ  कुरैशी, फरहान पठान, मोहसिन सिद्दीकी, उस्मान और अब्दुल मन्नान आदि लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएए पर लोगों को बरगला रही कांग्रेस : जोशी 

मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में रहने वाले हिंदू, जैन और ईसाईयों को भारत में सम्मान से जीने का अवसर प्रदान किया है। इसके लिए दोनों को जितना साधुवाद दिया जाय उतना कम है।

विधायक जोशी ने यह बातें रविवार को सीएए के समर्थन में मसूरी विधानसभा क्षेत्र की रैली का नेतृत्व करते हुए कहीं। जोशी ने कहा कि ननकाना साहिब में हाल ही में हुई घटना से सिद्ध हुआ है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ हमेशा से अत्याचार होता आ रहा है। कांग्रेस लोगों को बरगलाकर स्वार्थ सिद्ध करना चाहती है। लोग उनके बहकावे में आने वाले नहीं है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल ने आह्वान किया कि घर-घर जाकर सीएए के पक्ष में जन जागरण अभियान चलाया जाए। इससे पहले सीएए के समर्थन में रैली आरटीओ कार्यालय से शुरू होेकर हाथीबड़कला पुलिस चौकी पर संपन्न हुई। रैली में पूर्व सैनिक, युवा, महिलाएं और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। इसके अलावा भाजयुमो की राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी नेहा जोशी, पार्षद भूपेंद्र कठैत, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, राजीव गुरुंग, मोहन पेटवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, टीडी भूटिया पीबीआरओ के शमशेर बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, ज्योति कोटिया, संध्या थापा आदि शामिल रहे।

सीएए से किसी भारतीय का अहित नहीं : भट्ट 

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट खुद सड़क पर उतरे। इस दौरान उन्होंने यमुना कॉलोनी स्थित कुम्हार मंडी क्षेत्र में घर-घर जाकर पत्रक बांटे।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दल सीएए को लेकर दुष्प्रचार कर रहे हैं, जिससे सावधान रहने की जरूरत है। इस कानून से किसी भी भारतीय का अहित नहीं होगा, बल्कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश के प्रताड़ित लोगों को इससे जीवन जीने में मदद मिलेगी। ननकाना साहिब पर हुए हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के धार्मिक हित ऐसे देशों में सुरक्षित नहीं हैं।

तीन तलाक, अनुच्छेद 370, राम मंदिर के मसले का बिना किसी विवाद हल होने से विपक्ष बौखलाया हुआ है। इसकी वजह से वह लोगों को गुमराह कर रहा है। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, 20 सूत्रीय कार्यक्रम उपाध्यक्ष नरेश बंसल, भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, पीएल सेठ, सुरेश प्रजापति, कमल प्रजापति, शिवम राणा, शिखा थापा, राजकुमार तिवारी, सागर सोनकर, दीपक सकलानी, ज्योति प्रजापति, पंकज प्रजापति, भारत भूषण, सचिन आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed