आदेश हत्याकांड: फिल्मी स्टाइल में मर्डर ही नहीं हुआ, 'कातिल' को लेकर पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेत बजरी व्यवसायी आदेश बालियान की हत्या दिन दहाड़े जिस तरह से फिल्मी स्टाइल में की गई, उसी तरीके से अब पुलिस के हाथ कातिल के अहम सुराग भी लग गए हैं। सामने आया है कि सचिन का बड़ा भाई भी पुलिस के राडार पर है। एक ऑडियो क्लिप के जरिए पुलिस को क्लू मिले हैं।
बताया जा रहा है कि उसने आदेश को हत्या के पांच दिन पहले फोन कर धमकी दी थी। उसकी कॉल रिकॉर्डिंग की क्लिप परिजनों ने पुलिस को सौंप दी है। इधर, पुलिस इस मामले में कुछ और बदमाशों (शूटरों) तक पहुंच गई है। माना जा रहा है कि अब जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
गत 18 सितंबर को आदेश की हत्या के बाद से उसके परिजनों ने पुलिस को सचिन का नाम बताया था। उनका आरोप था कि लेनदेन के मामले को लेकर सचिन ने ही आदेश की हत्या कराई है।
जानिए क्या कहा था सचिन के भाई ने...
दरअसल सचिन पर आदेश के करीब 1.40 लाख रुपये उधार थे। पैसे वापस नहीं करने पर आदेश ने उसका ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया था। हालांकि, यह ट्रैक्टर उसके बड़े भाई का था, जो सेना में तैनात है।
बताया जा रहा है कि अपने ट्रैक्टर को लेकर सचिन का बड़ा भाई अक्सर आदेश से बात करता था। हत्याकांड से पांच दिन पहले भी उसने आदेश को फोन किया था। इत्तफाकन यह कॉल आदेश के फोन में रिकॉर्ड हो गई।
अब जब आदेश के बेटे ने उनका मोबाइल देखा तो उन्हें यह रिकॉर्डिंग मिली, जिसे उसने पुलिस को सौंप दिया है। सूत्रों के मुताबिक उसने आदेश को फोन पर कहा था कि ‘आदेश अब तेरा टाइम पूरा हो गया है, जल्द ही तेरा काम तमाम होने वाला है...’। पुलिस अब इस रिकॉर्डिंग की जांच के साथ-साथ सचिन के बड़े भाई और उसके परिवार वालों पर भी नजर रख रही है।
हेलमेट वाला शख्स था सचिन
इधर, पुलिस सचिन तक तो पहुंच ही गई थी, साथ ही बताया जा रहा है कि दो और बदमाश भी पुलिस के हाथ लगे हैं। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर देहरादून लाया जा सकता है।
सूत्रों का कहना है कि पुलिस टीम चारों बदमाशों के बिल्कुल करीब है, लिहाजा चारों (सचिन समेत) को ही पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ आदि जिलों में अन्य शूटरों की तलाश कर रही है।
हेलमेट वाला शख्स था सचिन
सीसीटीवी फुटेज में मोटरसाइकिल पर जो बदमाश दिख रहे हैं उनमें हेलमेट पहने हुए सचिन ही था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बाइक को रायवाला से बरामद कर लिया है। जबकि, कार की अभी तलाश की जा रही है।