फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   municipal corporation decides house tax

तो अब आपको इतना हाउस टैक्स देना होगा

Sat, 09 Nov 2013 01:27 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 09 Nov 2013 01:27 PM IST
विज्ञापन
municipal corporation decides house tax

हंगामे और व्यवधान के बीच देहरादून नगर निगम बोर्ड ने हाउस टैक्स पर मुहर लगा ही दी। 15 साल से यह मसला बोर्ड बैठकों में हंगामे की भेंट चढ़ रहा था।

विज्ञापन


विकास कार्यों सहित बजट पर भी चर्चा
हालांकि कई पार्षदों ने तय दर को ज्यादा बताते हुए खारिज करने की मांग की, लेकिन बाद में रेंटल वैल्यू एसेसमेंट पर सभी मान गए। बैठक में शहर के अन्य विकास कार्यों सहित बजट पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे नगर निगम में बैठक की शुरुआत एएमएनए हर्ष वर्धन मिश्रा ने की। सबसे पहले आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद हाउस टैक्स के सर्वे पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, सीएम की चाची ने दी आत्मदाह की 'धमकी'

पार्षद जगदीश धीमान ने रेंटल वैल्यू का विरोध किया। कहा कि तय रेट से आम लोगों पर आर्थिक भार पड़ेगा। उन्होंने कुछ सुझाव दिए, जिन्हें सदन ने सहमति दी। बाद में सर्वे को रेंटल वैल्यू के आधार पर करने पर मुहर लगा दी गई।

बैठक में 11 अन्य प्रस्ताव भी पारित किए गए। इस दौरान शहर की सफाई व्यवस्था पर पार्षदों ने जबरदस्त हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल ने डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली कंपनी डीवीडब्ल्यूएम को हटाने की मांग की, जिसका कई पार्षदों ने समर्थन किया।

ए श्रेणी
रेसकोर्स रोड, गोविंद नगर, हरिद्वार रोड, तेगबहादुर रोड, ईसी रोड, नेहरू रोड, सुभाष रोड, रविंद्रनाथ टैगोर मार्ग, सालावाला, कालीदास मार्ग, राजपुर रोड, चौधरी बिहारी लाल मार्ग, खान बंधू मार्ग, रायबहादुर अग्रसेन रोड, दिलाराम बाजार, अरविंद मार्ग, इंडस्ट्रीयल स्टेट, बल्लूपुर रोड, बल्लूपुर गांव, कौलागढ़ रोड, कृष्ण नगर, राजेंद्र नगर, डिफेंस कॉलोनी, बसंत विहार और इंजीनियर एनक्लेव।

पढ़ें, केदारनाथ-बदरीनाथ में बर्फबारी, दून वासियों पर भारी

इस श्रेणी में एक हजार वर्ग फीट के लिए यूनिफार्म रेट .75 रुपए है, इस आधार पर 1000 x .75 = 750 रुपए x 12 = 9000 रुपए का दस प्रतिशत = 900 रुपये टैक्स होगा


बी श्रेणी
नरदेव शास्त्री मार्ग, फालतू लाइन, अमृत कौर रोड, आचार्य नरेंद्र देव मार्ग, सर्कुलर मार्ग, मोहिनी रोड, लक्ष्मी रोड, नेमी रोड, इंदर रोड, बलबीर रोड, कस्तूरबा रोड, चंदर रोड, एमडीडीए कालोनी मोहिनी रोड, वेल्हम रोड, रविंद्रनाथ टैगोर मार्ग, डोभालवाला, जिलाधीश मार्ग, नारायण दत्त डोभाल मार्ग, महंत लक्ष्मण प्रसाद मार्ग, नारायण मुनि मार्ग, एस्लेहॉल, उग्र रोड, न्यू मार्केट, बैनी बाजार, गोविंद बल्लभ पंत मार्ग, सेवक आश्रम रोड, करनपुर, पुराना डालनवाला, छिब्बर मार्ग, तिलक रोड, आनंद चौक और महंत रोड।

इस श्रेणी में एक हजार वर्ग फीट के लिए यूनिफार्म रेट .50 रुपए है। टैक्स 1000 x .50 = 500 रुपएx 12 = 6000 रुपए का दस प्रतिशत= 600 रुपए होगा।

सी श्रेणी
पटेल रोड, कलालों वाली गली, हाथीबड़कला, बकरालवाला, पथरियापीर, डीएवी रोड, मानसिंह वाला, गुरुद्वारा रोड, नालापानी रोड अंबेडकर मार्ग, नदी रिस्पना फर्स्ट व सेकेंड, बंगाली मोहल्ला, लाईब्रेरी रोड, विष्णु मार्ग, लक्ष्मण प्रसाद मार्ग, मोती बाजार, घोसी मोहल्ला, अजमल खां रोड, हकीकत राय नगर।

इस श्रेणी में एक हजार वर्ग फीट के लिए यूनिफार्म रेट .30 रुपए है। यहां ऊपर दिए फार्मूले के आधार पर टैक्स 360 रुपए बनेगा।

डी श्रेणी
नई बस्ती रेसकोर्स रोड, नई बस्ती चंदर रोड, नई बस्ती नेमी रोड, नई बस्ती प्रीतम रोड, नई बस्ती मोहिनी रोड, नई बस्ती इंदर रोड, परसोली वाला, बृजलोक कालोनी, बिंदाल वाला, बद्रीनाथ कालोनी, पथरियापीर, नदी निस्पना, अधोईवाला, आर्यनगर, नई बस्ती अंबेडकर नगर, नई बस्ती आर्यनगर, नाला पानी रोड, नई बस्ती नदी रिस्पना, नई बस्ती शिवाजी मार्ग, नई बस्ती पार्क रोड, नई बस्ती गुरुरोड, नई बस्ती संजय कालोनी, नई बस्ती सहारनपुर रोड, नई बस्ती लक्खीबाग।

यहां एक हजार वर्ग फीट के लिए यूनिफार्म रेट .20 रुपए है, जिसका टैक्स 240 रुपए होगा।

जल्द पूरा होगा सर्वे
बोर्ड बैठक में अधिकारियों ने पार्षदों को बताया कि अब तक 7900 भवनों को सर्वे हो चुका है, बाकी बचे भवनों का सर्वे जल्द हो जाएगा। सर्वे रेंटल वैल्यू एसेसमेंट के आधार पर ही होगा। सर्वे के लिए शहर को ए, बी, सी और डी श्रेणियों में बांटा गया है। सभी श्रेणी का टैक्स अलग होगा।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed