फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   kedarnath and badrinath is snowfall

केदारनाथ-बदरीनाथ में बर्फबारी, दून वासियों पर भारी

Fri, 08 Nov 2013 06:53 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 08 Nov 2013 06:53 PM IST
विज्ञापन
kedarnath and badrinath is snowfall
केदारनाथ और बदरनाथ धाम में दो दिनों से बर्फबारी हो रही है। जिसका असर देहरादून में दिखने लगा है। बर्फबारी के कारण जिले में शीत लहर चलने लगी है। बुधवार से ही क्षेत्र में मौसम बदलने लगा था और बर्फबारी शुरु हो गई थी । गुरुवार को सुबह हल्का मौसम खुला, लेकिन अपराह्न एक बजे बाद फिर धाम में बर्फबारी शुरु हो गई।
विज्ञापन


जोशीमठ में बारिश से बढ़ी ठंड
चमोली जिले में ठंड ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद झमाझम बारिश और ऊंची चोटियों पर हिमपात होने से ठंड बढ़ गई है। लगातार तीसरे दिन जिले में मौसम खराब रहा। आसमान में सुबह से ही घिरे बादलों के चलते लोग दिनभर घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन


बदरीनाथ की चोटियों में हिमपात

बदरीनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चोटियों पर हिमपात हुआ। जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में दिनभर बर्फीली हवाएं चलती रही। जोशीमठ क्षेत्र में बढ़ती ठंड को देखते हुए ग्रामीणों ने सूखी लकड़ी व अपने मवेशियों के लिए घास का भंडारण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दून में जमकर बसरे बदरा
शुक्रवार शाम को देहरादून में जमकर बारिश हुई। इसके साथ ही लोगों को इस सीजन की पहली ठंडक का आभास होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में हल्की बारिश हुई। कुछ इलाकों में गरजन वाले बादल विकसित होने की संभावना है। किसी-किसी क्षेत्र में बरसात भी हो सकती है। बताया कि तापमान में गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 20, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।


तीन डिग्री पहुंचा मसूरी का तापमान
मसूरी में गुरुवार बारिश से ठंड बढ़ गई हैं। ठंड बढ़ने से बाजारों में रौनक कम रही। रात के समय पारा गिरने से सड़कों पर पाला जम गया। इससे तापमान निरंतर गिरावट दर्ज की गई। ठंड बढ़ने से मजदूर तबके के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोग कड़कड़ाती ठंड के चलते जल्दी की घरों की चहारदीवारी में कैद हो जाते हैं। गुरुवार रात पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed