PM मोदी के अभियान का ऐसा असर, यहां घोड़े-खच्चरों को पहनाए जाएंगे डाइपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, यमुनोत्री पैदल मार्ग पर चलने वाले घोड़े-खच्चरों को जल्द ही डाइपर (पुफ बैग) वितरित किए जाएंगे, जिससे जानकीचट्टी से यमुनोत्री तक के पांच किमी पैदल मार्ग पर गंदगी नजर नहीं आएगी।
चारधाम यात्रा के दौरान लगभग हर रोज दोपहर बाद यमुनोत्री मार्ग में बारिश होती है, जिससे घोड़ों के मल की गंदगी पूरे रास्ते को गंदा कर देती है। ऐसे में जिला प्रशासन ने घोड़ों को डाइपर पहनाए जाने का निर्णय लिया है। पहले चरण में 2500 डाइपर यानी बुफ बैग तैयार किए जा रहे हैं।
किराए पर मिलेंगे पुफ बैग
एसडीएम रोहित मीणा ने बताया कि पुफ बैग के लिए 1.5 लाख मिले हैं। 2500 बैग तैयार करवाए जा रहे हैं। प्रथम चरण में 2500 घोड़े खच्चरों को यह वितरित किए जा रहे हैं।
साथ घोड़े मालिकों से जमानत राशि ली जाएगी। ताकि यात्रा सीजन खत्म होने पर यह पुफ बैग को जमा कर अपनी जमानत धनराशि वापस ले जा सके। जमानत राशि के तौर पर 200 रुपये प्रत्येक डाइपर के लिए जाएंगे।
इस बार प्रशासन खुद यह व्यवस्था कर रहा है। अगली बार इसकी जिम्मेदारी जिला पंचायत को दी जाएगी।