फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mountaineer stuck in Snowstorm on panchachuli mountain peak

बर्फीले तूफान में पंचाचूली पर फंसे 17 पर्वतारोही, तीन सदस्य गहरी खाई में गिरे, इस तरह से बची जान

Thu, 01 Nov 2018 08:32 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़) Updated Thu, 01 Nov 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
Mountaineer stuck in Snowstorm on panchachuli mountain peak
बर्फीला तूफान

कुमाऊं मंडल विकास निगम और महिंद्रा एंड महिंद्रा के बैनर तले पंचाचूली चोटी फतह करने निकला 17 सदस्यों का दल बर्फीली तूफान आने से अपने मिशन में नाकाम हो गया। इस दौरान 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से तीन सदस्यों की जान पर बन आई। गनीमत यह रही कि कमर में रस्सियां बंधी होने की वजह से सभी बच गए। 

विज्ञापन


दल के टीम लीडर माउंट एवरेस्ट विजेता योगेश गर्ब्याल ने बताया कि 18 अक्तूबर को दल धारचूला से पंचाचूली के लिए निकला। 21 अक्तूबर को दल के 10 सदस्यों ने पंचाचूली फतह करने की शुरुआत की और 4200 मीटर की ऊंचाई पर दल ने अपना एडवांस कैंप बनाया।
विज्ञापन


योगेश ने बताया कि पंचाचूली की पांच चोटियों में दूसरी सबसे ऊंची चोटी (6437 मीटर) को फतह करने का लक्ष्य था। दल के सदस्य जब 5500 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचे तो बर्फीला तूफान आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचाचूली की चोटियों में चार फुट तक बर्फ  

उसकी चपेट में आकर तीन सदस्य करीब 150 मीटर नीचे खाई में गिर गए। कमर में रस्सियां बंधी होने से उनकी जान बच गई। वहां के खराब हालात देख दल को वापस लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगले साल जून में फिर से नए जोश के साथ पंचाचूली फतह करने की कोशिश करेंगे।  

टीम लीडर योगेश ने बताया कि दारमा घाटी में नवंबर के दूसरे हफ्ते से बर्फ पड़ती है लेकिन मौसम में अचानक परिवर्तन होने से अक्तूबर के तीसरे हफ्ते में बर्फ पड़ना हैरानी भरा है। बर्फीला तूफान आने से पंचाचूली की चोटियों में करीब 4 फुट तक बर्फ पड़ी है। दल के वापस आने पर दुग्तू और बालिग गांव के लोगों ने उनका स्वागत किया। पांच चोटियों वाली पंचाचूली की चोटियां क्रमश: 6355, 6904, 6312, 6334 और 6437 मीटर ऊंची हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed