फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mountaineer Helper dies after being hit by avalanche during Bhagirathi 2 peak climbing Uttarakhand news in Hin

Uttarkashi: भागीरथी-2 चोटी आरोहण के दौरान एवलांच की चपेट में आकर हेल्पर की मौत, दल ने बर्फ से निकाला शव

Wed, 05 Jul 2023 10:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 05 Jul 2023 10:11 PM IST
सार

24 जून को एक 20 सदस्यीय दल भागीरथी-2 के आरोहण के लिए गया था। बीते मंगलवार को सफल आरोहण के बाद पूरा दल वापस लौट रहा था। उसी समय एवलांच आने के कारण दल के साथ गया एक हेल्पर एवलांच की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
Mountaineer Helper dies after being hit by avalanche during Bhagirathi 2 peak climbing Uttarakhand news in Hin
हिमस्खलन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

गंगोत्री घाटी की भागीरथी-2 चोटी के आरोहण के लिए गए 20 सदस्यीय दल में से एक सदस्य की एवलांच की चपेट में आने के कारण मौत हो गई। इसकी सूचना दल ने गंगोत्री नेशनल पार्क सहित आपदा प्रबंधन विभाग को दी है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, एवलांच में दबे युवक का शव दल के सदस्यों ने भोजवासा पहुंचा दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 24 जून को एक 20 सदस्यीय दल भागीरथी-2 के आरोहण के लिए गया था। बीते मंगलवार को सफल आरोहण के बाद पूरा दल वापस लौट रहा था। उसी समय एवलांच आने के कारण दल के साथ गया एक हेल्पर एवलांच की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

Badrinath Highway: हाथी पर्वत पर हुआ भूस्खलन, तेज आवाज के साथ पहाड़ी से गिरा मलबा, दहशत में आए जोशीमठ के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि स्थानीय युवक कामर गांव का बताया जा रहा है। बृहस्पतिवार को युवक का शव गंगोत्री पहुंचने की संभावना है। गंगोत्री घाटी में पर्वतारोहण में स्थानीय युवक के मरने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले कांलीदीखाल ट्रैक पर गए वरिष्ठ गाइड की भी बीमारी के कारण मौत हो गई थी। जिसका शव करीब 15 दिन बाद उत्तरकाशी लाया गया था। वहीं भागीरथी-2 आरोहण के दौरान एवलांच की चपेट में आने वाले युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed