फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mountain cutting for road

6 साल से काट रहे हैं पहाड़, फिर भी नहीं मिली 'सड़क'

Fri, 22 Nov 2013 05:32 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर/जोशीमठ
अमर उजाला, गोपेश्वर/जोशीमठ Updated Fri, 22 Nov 2013 05:32 PM IST
विज्ञापन
mountain cutting for road

उत्तराखंड के गोपेश्वर जिले के गांवों को सड़क मार्गों से जोड़ने के सरकारी दावों की जिले में कलई उतरने लगी है। जोशीमठ विकास खंड में पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाला मरवाड़ी-थैंग मार्ग स्वीकृति के छह वर्ष बाद भी हिल कटिंग से आगे नहीं बढ़ पाया है।

विज्ञापन


2007 में हुई से सड़क स्वीकृति
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे संघर्ष के बाद वर्ष 2007 में गांव तक सड़क की स्वीकृति मिली। वर्ष 2010 में कार्यदायी संस्था के साथ हुए अनुबंध के मुताबिक सड़क निर्माण वर्ष 2011 में पूरा होना था। वर्तमान तक सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


तीस फीसदी काम ही हुआ पूरा
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन इस सड़क का कार्य 30 फीसदी काम भी पूरा नहीं हो पाया है। ग्रामीण दिलवर सिंह, प्रदीप पंवार, भागीरथी देवी, सुलोचना देवी और छुम्मा देवी का कहना है कि कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई के अधिकारियों की उदासीनता से सड़क निर्माण में देर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने हिल कटिंग कार्य पर भी सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने डीएम से सड़क का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण शीघ्र करवाने की मांग की है। सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।


इधर, पीएमजीएसवाई के ईई नरेंद्र सिंह का कहना है आपदा से मरवाड़ी-थैंग मार्ग निर्माण कार्य में देरी हो रही है। जिन स्थानों पर हिल कटिंग अधूरी है, वहां अब शीघ्र कार्य पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed