{"_id":"6685d435bf83f7ed59045224","slug":"mou-signed-to-operate-audio-library-shravan-dehradun-news-c-5-1-drn1030-448049-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आईवीआर ऑडियो लाइब्रेरी से पढ़ाई करेंगे दिव्यांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आईवीआर ऑडियो लाइब्रेरी से पढ़ाई करेंगे दिव्यांग
विज्ञापन
I एनआईईपीवीडी और एनएबी दिल्ली के बीच समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षरI
राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) और नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (एनएबी) दिल्ली की ओर से इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस (आईवीआर) ऑडियो लाइब्रेरी श्रवण को संचालित करने के लिए समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
ऑडियो लाइब्रेरी दिव्यांग छात्रों को बेहतर शिक्षा ग्रहण करने में मददगार साबित होगी। बता दें कि श्रवण नामक यह लाइब्रेरी दिव्यांग व्यक्तियों के लिए किताबें और महत्वपूर्ण जानकारी सरलता से पहुंचाने के उद्देश्य से बनाई गई है। एनआईईपीवीडी के कार्यवाहक निदेशक इं. मनीष वर्मा और एनएबी दिल्ली के अध्यक्ष टीडी धारियाल ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य दिव्यांगों तक फोन के माध्यम से किताबें और जानकारी पहुंचाना है। श्रवण सेवा उपयोगकर्ताओं को स्मार्टफोन, लैंडलाइन व बिना इंटरनेट वाले कीपैड फोन से भी मोबाइल नंबर डायल करने की सुविधा प्रदान करती है।
इसके माध्यम से डिजिटल टॉकिंग बुक्स घर बैठे ही प्राप्त की जा सकती हैं। कहा कि समझौते के मुताबिक अब एनआईईपीवीडी एनएबी के साथ मिलकर श्रवण ऑडियो लाइब्रेरी में प्रशिक्षण, छात्रवृत्ति और संस्थान के साथ ही क्षेत्रीय केंद्रों को विभिन्न लाभ प्रदान करने में सहायक बनेगा।