फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mothers play an important role in the all-round development of children

Dehradun News: बच्चों के सर्वांगीण विकास में माताओं की अहम भूमिका

Sun, 29 Dec 2024 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
Mothers play an important role in the all-round development of children
फोटो....
विज्ञापन

विकासनगर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई यमुना कॉलोनी डाकपत्थर में मातृ सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय में पढ़ने वाले लगभग सभी छात्र-छात्राओं की माताओं ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन में माताओं से अपने बच्चों पर नजर बनाए रखने के लिए कहा गया। ताकि उन्हें नशे जैसी बीमारी से बचाया जा सके। रविवार को आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ प्रधानाचार्य अनुसूया प्रसाद जखमोला, रणवीर सिंह चौहान और नीलिमा तोमर ने संयुक्त रूप से मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर किया। रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि आज के बच्चे नशे की तरफ जा रहे हैं। इसलिए माताओं का परम कर्तव्य बनता है कि वह अपने बच्चों पर नजर बनाए रखें। विद्यालय की शिक्षिका शकुंतला राणा ने कहा कि मातृ सम्मेलन का आयोजन छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए किया जाता है। इस अवसर पर प्रमिला जोशी, उषा देवी, प्रतिभा देवी, सुलोचना देवी, सपना देवी, शीला देवी, पुष्पा चौहान आदि माताओं ने भी अपनी बात रखी। इस मौके पर अवधेश, तपेंद्र, अखिलेश, चंदन, कमलेश, दिवाकर, अनिल, धन सिंह, फकीर, विशाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed