{"_id":"592688da4f1c1bc33953621f","slug":"mother-dairy-will-buy-fruits-from-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड से गोला नाशपाती खरीदेगा मदर डेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड से गोला नाशपाती खरीदेगा मदर डेरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 25 May 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
mother dairy
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में उत्पादित होने वाले फलों को खरीदने के लिए मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजिटेबल कंपनी दिल्ली ने सहमति प्रदान की है। मार्केटिंग ट्रायल के तौर पर कंपनी पहले चरण में 100 मीट्रिक टन गोला नाशपाती खरीदेगा। उत्तराखंड औद्यानिक विपणन परिषद के माध्यम से 20 किलो की पैकिंग में मदर डेयरी को नाशपाती उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश में उत्पादित फलों के विपणन की व्यवस्था और किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल की अगुवाई में मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजिटेबल कंपनी के मार्केटिंग हेड शांतनु भट्टाचार्य के साथ हुई बैठक में फलों की खरीदारी पर सहमति बनी। उत्तराखंड औद्यानिक विपणन परिषद की ओर से अवगत कराया गया कि उत्तराखंड में 20 से 25 प्रकार की फल और सब्जियां पैदा होती हैं।
विज्ञापन
विपणन की सुविधा न होने से किसानों को उचित दाम नहीं मिलते हैं। लिहाजा मदर डेयरी विपणन में सहयोग करें। बैठक में मदर डेयरी कंपनी ने नाशपाती, माल्टा, सेब और आलू के विपणन में सहयोग करने पर सहमति दी। मार्केटिंग की संभावनाओं का आंकलन और मानक तय करने के लिए पहले चरण में कंपनी 100 मीट्रिक टन नाशपाती खरीदेगी।
विज्ञापन
जिसे कंपनी अपने रिटेल आउटलेट और होलसेल के माध्यम बिक्री करेगी। नाशपाती की कीमत मदर डेयरी व उत्तराखंड औद्यानिक विपणन परिषद निर्धारित करेगा। ट्रायल के सभी बिंदुओं का आकलन कर मदर डेयरी और परिषद के बीच भविष्य की मार्केटिंग गतिविधियों के लिए एमओयू करेगी। जिसके बाद प्रदेश में अन्य उत्पादित फलों को खरीदा जाएगा।