{"_id":"652d82f341b403ec310cc0c1","slug":"mother-brahmacharini-was-worshiped-on-the-second-dehradun-news-c-5-1-drn1032-268078-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दूसरे दिन मां ब्रह्राचारिणी की पूजा के लिए मंदिरों में उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दूसरे दिन मां ब्रह्राचारिणी की पूजा के लिए मंदिरों में उमड़े भक्त
विज्ञापन
Iभजनों पर झूमते हुए भक्ति की गंगा में गोता लगाते रहे भक्तI
नवरात्र के दू्सरे दिन मां ब्रह्राचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही मंदिरों में भजन संध्या हुई। भजन गायकों ने माता के भजनों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लोग भक्ति की गंगा में गोता लगाते रहे।
सोमवार को नवरात्र के दूसरे दिन भी मां डाट काली मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर में जय माता दी के जयकारे से वातावरण भक्तिमय रहा। कालिका मंदिर में भी माता के दर्शन के लिए बडी संख्या में भक्त उमड़े। टपकेश्वर मंदिर की माता वैष्णो देवी गुफा में ब्राह्राणों ने श्री दुर्गा सप्तशती के 18 पाठ किए। इसके साथ ही माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना के बाद भजन कीर्तन किए गए।
आचार्य बिपिन जोशी ने कहा कि नवरात्र में किए जाने वाले उपवास, पूजा, अर्चना, ध्यान और साधना से शरीर की आंतरिक शुद्धि होती है। श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में माता रानी की पूजा-अर्चना के बाद भजन संध्या हुई। इसमें रिंकू गुलाटी जागरण पार्टी ने सारा दरबार झूके तेरे दरबार में, मैया का चोला है रंग लाल शेरा वाली का चोला है रंग लाल, शक्ति दे मां शक्ति दे मां हम आए तेरे द्वार..भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर दिगंबर दिनेश पुरी, दिगंबर भागवत पुरी, पंडित भारत भूषण भट्ट, आशीष उनियाल, संजय गर्ग, अमित कंसल, मोहित, विक्की आदि मौजूद रहे। श्री सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर में भी मां ब्रह्राचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर प्रधान सुभाष मांकिन, रवि भाटिया, किशोर लूथरा, डब्बू भाटिया आदि मौजूद रहे।