{"_id":"67043b8426a86c5e980bc5c4","slug":"most-of-the-complaints-were-about-fake-registry-illegal-dehradun-news-c-5-1-drn1030-520035-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जनता दरबार में शिकायतों का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जनता दरबार में शिकायतों का अंबार
विज्ञापन
Iफर्जी रजिस्ट्री, अवैध कब्जे, मुआवजे, जाम, अतिक्रमण और पेंशन आदि की आईं 135 शिकायतें
I
I
I
Iकोई दो साल तो कोई बार-बार काट रहा चक्करI
कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को हुए जनता दरबार में शिकायतों का अंबार लग गया। सबसे अधिक शिकायतें फर्जी रजिस्ट्री, अवैध कब्जे-प्लॉटिंग और मुआवजा न मिलने की थीं। इनमें से कई मामले तो एक से दो साल पुराने हैं, जबकि कई लोग सालों से चक्कर काट रहे हैं।
सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में जनता दरबार लगा। इससे पहले सुबह 9.30 बजे से ही लोग अपनी शिकायतों को लेकर परिसर में जमा हो गए। धीरे-धीरे दोपहर 12 बजे तक लोगों की लंबी लाइन लगती चली गई। शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज करने के बाद सुनवाई के लिए लोगों को एक-एक कर जनता दरबार में बुलाया गया। जिलाधिकारी ने बारी-बारी से लोगों की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। हालांकि इस बार जनता दरबार में किसी भी शिकायत का मौके पर समाधान नहीं हो सका। जनता दरबार में कुल 135 मामले आए। इनमें करीब 40 शिकायतें जमीन पर अवैध कब्जे, फर्जी रजिस्ट्री, सीमांकन, मुआवजे आदि समस्याओं को लेकर आईं। इसके अलावा नगर निगम, पेंशन, जाम, अतिक्रमण, सुरक्षा, महिला उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, अवैध प्लॉटिंग, सीवर लाइन आदि समस्याओं की शिकायतें बड़ी संख्या में लोगों ने की हैं।