फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   More than 72 meat shops sealed

मीट की 72 से अधिक दुकानें सील

Wed, 18 Mar 2020 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
More than 72 meat shops sealed
विकासनगर क्षेत्र में मीट की दुकान को सील करते पालिका कर्मचारी। - फोटो : VIKAS NAGAR
तहसील, नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की टीम ने पछवादून क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित 72 से अधिक मीट की दुकानों और स्लॉटर हाउस को सील कर दिया। ये सभी दुकानें बिना लाइसेंस के संचालित की जा रही थीं।
विज्ञापन

मंगलवार को टीम ने अभियान चलाकर अकेले विकासनगर शहर में 21 से अधिक मीट की दुकानों को बंद कराया। साथ ही ग्रामीण अंचलों में भी मीट की दुकानों को सील किया गया। दुकानों के बंद होने से मीट की दुकान चलाने वाले लोगों को रोजी-रोटी का डर सताने लगा है। मालूम हो कि क्षेत्र में एक भी स्लाटर हाउस को सरकार की ओर से लाइसेंस जारी नहीं किया गया है। बिना स्लाटर हाउस के अप्रूवल के मीट की दुकान चलाने वाले लोगों को लाइसेंस जारी नहीं किया जा सकता। ऐसे में क्षेत्र में संचालित होने वाली मीट की सभी दुकानें अवैध श्रेणी में आती है। साथ ही केंद्र सरकार ने दून वैली को रेड जोन में रखा है।
विज्ञापन

बीते सोमवार को हाईकोर्ट ने भी डीएम को दो दिन के भीतर दून वैली में जिंदा जानवरों के आयात पर रोक लगाने वाली जनहित याचिका पर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए थे। इस पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को तहसील, नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की टीम ने क्षेत्र में संचालित होने वाली सभी मीट की दुकानों को बंद करा दिया। एसडीएम सौरभ असवाल ने बताया कि अग्रिम आदेश तक सभी मीट की दुकानें बंद रहेंगी। यदि कोई दुकान खुली मिलती है तो दुकान संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विकासनगर क्षेत्र में मीट की दुकानों को सील करने के दौरान मौजूद एसडीएम और पुलिस कर्मी।

विकासनगर क्षेत्र में मीट की दुकानों को सील करने के दौरान मौजूद एसडीएम और पुलिस कर्मी।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed