{"_id":"062baf511958172b1eadbcf4beab5b0e","slug":"more-department-given-to-uttarakhand-chief-secretary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड सीएस के कंधों पर आई बड़ी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड सीएस के कंधों पर आई बड़ी जिम्मेदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 22 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड शासन ने मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह का कार्यभार बढ़ा दिया है। मुख्य सचिव को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ मुख्य स्थानिक आयुक्त दिल्ली का भी पद सौंपा गया है। पहले यह पद प्रमुख सचिव ओमप्रकाश के पास रहा है।
शासन ने मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह और प्रमुख सचिव ओम प्रकाश के बाकी विभाग यथावत रखे हैं। इस संबंध में जारी शासनादेश में कहा गया कि जनहित में यह निर्णय लिया गया है।
शासन ने इसी तरह अन्य अफसरों के विभागों में थोड़ा बदलाव किया है। संयुक्त सचिव कार्मिक अतर सिंह ने बताया कि अपर सचिव अतुल कुमार गुप्ता को समाज कल्याण विभाग तथा आयुक्त, नि:शक्तजन के पदभार से अवमुक्त किया गया है।
विज्ञापन
मनोज चंद्र के भी विभाग बदले
ये विभाग अपर सचिव मनोज चंद्र को दिए गए हैं। चंद्रन को वन संरक्षक, भूमि सर्वेक्षण निदेशालय के पदभार से अवमुक्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी, पिथौरागढ़ हरिचन्द्र सेमवाल को एटीआई पश्चिम बंगाल में 117वें इन्डक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम में 16 नवंबर से 24 दिसंबर तक के प्रशिक्षण में शिरकत करनी है।
इस अवधि में अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ प्रशांत कुमार आर्य को सेमवाल का कार्य देखने के लिए लिंक अधिकारी नामित किया गया है।