फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Monsoon 2019 Rainfall will come in july first week in uttarakhand 

उत्तराखंड: अभी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, जुलाई के पहले हफ्ते में पहुंचेगा मानसून 

Wed, 29 May 2019 04:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 29 May 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
Monsoon 2019 Rainfall will come in july first week in uttarakhand 
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

प्रदेश में मानसून एक से तीन जुलाई के बीच पहुंच सकता है। पिछले वर्ष भी मानसून करीब 11 दिन की देरी से एक जुलाई को पहुंचा था। राज्य में मानसून सामान्य तौर पर 21-22 जून को पहुंचता है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार केरल के तट पर मानसून इस वर्ष करीब छह दिन की देरी से टकराएगा। ऐसे में छह जून को मानसून केरल पहुंच सकता है। इसके चलते उत्तराखंड पहुंचने में भी मानसून पिछड़ सकता है।
विज्ञापन


मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष भी राज्य में मानसून एक जुलाई को पहुंचा था। तब केरल में यह तय तिथि को ही पहुंचा था, लेकिन बाद में रफ्तार बेहद कम हो गई। अगर केरल पहुंचने के बाद मानसून की रफ्तार सामान्य रही तो एक से तीन जुलाई के बीच उत्तराखंड पहुंच सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जून पहले हफ्ते में होगी बारिश

लगातार बढ़ रही गर्मी से दून में लोगों की दिक्कतें बढ़ रही हैैं। तेज धूप, गर्मी और उमस के चलते लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद कम है।

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को दून में पारा 38.8 डिग्री तक पहुंच गया है। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान बुधवार को 39 डिग्री तक पहुंच सकता है।

वहीं, 30 और 31 मई को तापमान के 40 डिग्री पार होने के आसार जताए जा रहे हैं। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक बारिश की उम्मीद कम है, ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत के लिए इंतजार करना होगा।

प्रदेश में लोगों को जून के पहले हफ्ते में तेज धूप, गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। एक से तीन जून के बीच बारिश के आसार हैं। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में भी कमी आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed