फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Monkeys were imprisoned in Herbertpur

हरबर्टपुर में आतंक का प्रर्याय बने बंदरो को किया पिंजरे में कैद

Thu, 22 Sep 2022 12:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:13 AM IST
सार

हरबर्टपुर नगर पालिका क्षेत्र में अभियान चलाकर 35 बंदरों को पिंजरे में कैद किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए बुलाई गई टीम को नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ फिलहाल सबसे ज्यादा प्रभावित बाजार क्षेत्र में तैनात किया गया है, जिससे बंदरों के आतंक से व्यापारियों व इस इलाके में रहने वाले नागरिकों को राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
Monkeys were imprisoned in Herbertpur

विस्तार

हरबर्टपुर नगर पालिका क्षेत्र में अभियान चलाकर 35 बंदरों को पिंजरे में कैद किया गया। बाद में उन्हें नगर से दूर जंगल में छोड़ दिया गया। पालिका प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में भी बंदरों को पकड़ने का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

हरबर्टपुर नगर पालिका क्षेत्र में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। प्रतिदिन मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पालिका परिषद ने उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक निजी कंपनी को हायर करके बंदरों को पकड़ने का काम शुरू किया है। नगर के मेन बाजार क्षेत्र में पिंजरे लगाकर 35 बंदरों को कैद कर लिया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए बुलाई गई टीम को नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ फिलहाल सबसे ज्यादा प्रभावित बाजार क्षेत्र में तैनात किया गया है, जिससे बंदरों के आतंक से व्यापारियों व इस इलाके में रहने वाले नागरिकों को राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी। इस दौरान पालिका कर्मी सुंदर, संदीप, सुभाष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संख्या में हो रही वृद्धि से बढ़ी समस्या
हरबर्टपुर बाजार क्षेत्र में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संख्या बढ़ने से उनका आतंक भी चरम पर है। पूर्व सभासद जनार्दन जोशी, फुरकान अली, व्यापारी अरुण कुमार, अमित कपिल का कहना है कि बंदरों का दुस्साहस इस हद तक बढ़ गया है कि वह व्यापारियों की मौजूदगी में दुकानों, रेहड़ा-ठेलियों से बेचे जाने वाले सामान को उठा ले जाते हैं। इसके अलावा घरों के भीतर तक जाकर खाने का सामान उठा लेते हैं। उन्होंने बताया कि रोकने का प्रयास करने पर बंदर हमलावर हो जाते हैं।

सहारनपुर रोड पर छोड़े गए बंदर
नगर पालिका क्षेत्र से पिंजरों में कैद किए बंदरों को नगर की सीमा से लगभग बीस किलोमीटर दूर सहारनपुर रोड पर स्थित जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया है। बंदर पकड़ने के अभियान की निगरानी कर रहे मोहित बिष्ट ने बताया कि आसपास के इलाके में बंदरों को छोड़ने से वह वापस शहर में आ जाते हैं, इसलिए इस बार बीस किलोमीटर की दूरी पर बंदरों को छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed