{"_id":"038e2d67725dd2420e836b3b3921c2bf","slug":"molestation-of-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में 25% पुरुष बीवियों से पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में 25% पुरुष बीवियों से पीड़ित
अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Sat, 02 Aug 2014 05:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां महिलाएं पतियों के उत्पीड़न की शिकार हो रही हैं, वहीं कुछ पुरुष ऐसे भी हैं, जो पत्नियों के उत्पीड़न के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड में महिला हेल्प लाइन से मिले आंकड़ों के मुताबिक सात माह में आए 653 शिकायती पत्रों में से 150 शिकायत पत्र पुरुषों ने दिए हैं, जिसमें पत्नी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है।
150 पतियों ने की शिकायत
जिले में महिला उत्पीड़न की रोकथाम को एसएसपी कार्यालय में महिला हेल्प लाइन बनी हुई है जिसमें महिला उत्पीड़न की समस्याओं का समाधान कर आगे की कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
इस साल जनवरी से जुलाई तक करीब 653 शिकायती पत्र महिला हेल्प लाइन को मिले, जिसमें से 503 प्रार्थना पत्रों में महिलाओं ने पति और ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई थी, लेकिन 150 ऐसे मामले भी सामने आए जिसमें पति ने पत्नियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए महिला हेल्प लाइन को शिकायती पत्र सौंपे हैं।
विज्ञापन
25 प्रतिशत पुरुष हैं पीड़ित
महिला हेल्प लाइन प्रभारी आशा बिष्ट ने बताया कि अब तक मिले शिकायती पत्रों में से 488 मामलों का समाधान किया जा चुका है जिसमें से 165 मामलों की अभी सुनवाई चल रही है।
बताया कि करीब 25 प्रतिशत पुरुषों ने भी पत्नियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर शिकायती पत्र सौंपे हैं।