फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Modi will reached tomorrow for oath taking ceremony

शपथ ग्रहण समारोह में एक घंटे तक रुकेंगे मोदी, जानिए और क्या है पीएम का कार्यक्रम

Fri, 17 Mar 2017 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 17 Mar 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
Modi will reached tomorrow for  oath taking ceremony
- फोटो : demo pic

प्रदेश के नये मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित अन्य कई नेता शिरकत करेंगे। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में लगभग एक घंटे तक रूकेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री और मंत्रियों द्वारा शपथ ली जाएगी और प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पीएमओ से प्रधानमंत्री का जो कार्यक्रम जारी किया गया है उसके मुताबिक नरेंद्र मोदी परेड ग्राउंड में लगभग एक घंटा पांच मिनट तक रुकेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री शनिवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे रवाना होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह दोपहर 2.20 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरेंगे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और डीजीपी द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद पीएम हेलीकॉप्टर से जीटीसी कैंटोनमेंट हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। जीटीसी हेलीपैड पर वह दोपहर 2.45 पर पहुंचेंगे। 


वहां से वह 2.50 बजे सड़क मार्ग से परेड ग्राउंड के लिए रवाना होंगे। परेड ग्राउंड में वह दोपहर बाद तीन बजे से शाम 4.05 बजे तक रुकेंगे। इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह के साथ-साथ पीएम का संबोधन भी होगा। पीएम शाम 4.05 पर जीटीसी हेलीपैड के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां से वह शाम 4.20 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। जौलीग्रांट से वह शाम पौने पांच बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed