फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   modi will gift mahabodhi tree to nepal pm.

नेपाली पीएम के लिए मोदी ले जाएंगे अनोखा गिफ्ट

Wed, 19 Nov 2014 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 19 Nov 2014 06:29 PM IST
विज्ञापन
modi will gift mahabodhi tree to nepal pm.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 और 27 नवंबर 2014 को नेपाल में होने वाले 18वें सार्क सम्मेलन के दौरान पड़ोसी देश के लिए अनुपम भेंट साथ ले जाएंगे। अपनी यात्रा में मोदी वहां दो आम सभा संबोधित करेंगे। इस दौरान वह महाबोधि वृक्ष का वंशज पौधा नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोईराला को उपहार देंगे।

विज्ञापन


इस पौधे की जांच और नेपाल तक पहुंचाने का इंतजाम करने फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट(एफआरआई) देहरादून के वैज्ञानिकों की टीम गया (बिहार) रवाना हो चुकी है।

महाबोधि वृक्ष के अस्तित्व पर मंडराते संकट को देखते हुए वर्ष 2007 में इसके संरक्षण की जिम्मेदारी एफआरआई के वैज्ञानिकों को दी गई थी। सात साल में वैज्ञानिकों ने करीब 120 साल पुराने महाबोधिवृक्ष को एक नया रूप दिया है। इसके वंशज पौधे भी तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनमें एक पौधा नेपाल ले जाएंगे। एफआरआई के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. एनएसके हर्ष ने बताया कि डा. एस नौटियाल और उनकी टीम दो दिन में पौधे को इस तरह पैक करेगी, जिससे यह कई दिन तक जीवित रह सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है बोधिवृक्ष की खासियत

modi will gift mahabodhi tree to nepal pm.

बिहार के गया जिले में स्थित महाबोधि मंदिर परिसर में एक पीपल का पेड़ है। माना जाता है कि 531 ईसा पूर्व में इसी पेड़ के नीचे भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। तब से इसे महाबोधि वृक्ष कहते हैं।

इसके कई वंशज पौधे दुनिया में हैं। इस कड़ी में एक और वंशज महाबोधि पौधा अब नेपाल जाएगा।

जनकपुर, लुंबिनी में सभाएं
सार्क सम्मेलन से पहले पीएम मोदी राजा जनक की नगरी जनकपुरी और महात्मा बुद्ध के जन्मस्थली लुंबिनी में दो आम सभाएं करेंगे। सार्क सम्मेलन के बाद लुंबिनी में पीएम मोदी नेपाल के पीएम सुशील कोईराला को वंशज महाबोधि पौधा भेंट करेंगे।

बोले वैज्ञानिक
बोधि वृक्ष के संरक्षण की जिम्मेदारी हमारे पास वर्ष 2015 तक है। नेपाल यात्रा के दौरान पीएम मोदी जो पौधा ले जा रहे हैं, उसे देखने और वहां तक ले जाने का इंतजाम करने हमारे साइंटिस्ट की टीम जा चुकी है। हम इसके सही पालन पोषण के लिए नेपाल को कुछ जानकारियां भी भिजवाएंगे।
-डॉ. एनएसके हर्ष, वरिष्ठ वैज्ञानिक, एफआरआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed