फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Modi trail Will Build in corbett national Park tourist will know men vs wild Story

कॉर्बेट पार्क में बनेगा ‘मोदी ट्रेल’, पर्यटकों को ‘मैन वर्सिस वाइल्ड’ की खास बातें बताएंगे गाइड

Fri, 24 Jan 2020 12:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 24 Jan 2020 12:17 PM IST
सार

  • पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया दावा, केंद्र सरकार से मिली सैद्धांतिक स्वीकृति

विज्ञापन
Modi trail Will Build in corbett national Park tourist will know men vs wild Story
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-बेयर ग्रिल्स - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में मोदी ट्रेल बनाने के लिए प्रदेश सरकार को केंद्र से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। इस आठ किलोमीटर के रूट को पर्यटन विभाग विकसित करेगा। कॉर्बेट में पीएम मोदी के पद चिन्हों का अनुसरण करने वालों को प्रशिक्षित गाइड पीएम मोदी और ‘मैन वर्सिस वाइल्ड’ के बेयर ग्रिल्स की बातचीत की जानकारी देंगे। इन्हें मोबाइल एप के जरिए भी अन्य जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन


विधानसभा में मीडिया से मुखातिब पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पर्यटन विभाग ने मोदी ट्रेल पर काम करना शुरू कर दिया है। इसकी सैद्धांतिक स्वीकृति केंद्र सरकार से मिल गई है।
विज्ञापन


कॉर्बेट में पीएम मोदी और बेयर ग्रिल्स की साहसिक यात्रा का प्रसारण आठ अगस्त को डिस्कवरी चैनल ने किया था। इस प्रसारण को खासा सराहा भी गया था। प्रसारण में दिखाए गए पीएम मोदी के करीब आठ किलोमीटर रूट को मोदी ट्रेल नाम दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गेम्स ऑफ थ्रोन्स

बेहद लोकप्रिय गेम्स ऑफ थ्रोन्स की तर्ज पर कॉर्बेट में एंड्रायड एप भी तैयार किया जाएगा। इसके माध्यम से पर्यटक पूरे ट्रेल की जानकारी ले सकेंगे। महाराज के मुताबिक वे हाल ही में क्रोशिया गए थे। वहां उन्होंने देखा कि गेम्स ऑफ थ्रोन्स को जहां जहां शूट किया गया था, उस पर एक एप विकसित किया गया है। यहीं मोदी ट्रेल के लिए किया जाएगा।

वन मंत्री का कहना, बोट नहीं मिल पाएगी
बेयर ग्रिल्स के प्रसारण में मोदी एक नदी को पार करते हुए दिखाई दिए थे। वन मंत्री हरक सिंह का कहना है कि संरक्षित क्षेत्र होने के कारण पर्यटकों को नाव का उपयोग करने की इजाजत नहीं होगी। वे स्थान जरूर विकसित किए जाएंगे जहां पीएम नदी में उतरे थे।

केदारनाथ की ध्यान गुफा तक का होगा ‘मोदी ट्रेल’
पर्यटन विभाग की योजना कॉर्बेट और केदारनाथ की ध्यान गुफा को मोदी ट्रेल के नाम पर जोड़ने की भी है। ध्यान गुफा में पीएम ने 15 घंटे का ध्यान किया था और इसके बाद इस गुफा की लोकप्रियता में खासा इजाफा हुआ। इस ट्रेल को हवाई सेवा के जरिए जोड़ने पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed