फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mobile schools will be started for nomadic children, Education Minister Dhan Singh Rawat told reason for bringing scheme

घुमंतू बच्चों के लिए शुरू किए जाएंगे मोबाइल स्कूल: शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताई प्रदेश में इस योजना को लाने की बड़ी वजह

Sat, 16 Apr 2022 08:35 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 16 Apr 2022 08:35 AM IST
सार

विभाग की समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री ने कहा कि बच्चों के लिए सेल गठित करने के साथ ही मोबाइल स्कूल शुरू किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि विभाग में शिक्षकों एवं अधिकारियों के शत प्रतिशत पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन
Mobile schools will be started for nomadic children, Education Minister Dhan Singh Rawat told reason for bringing scheme
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बेसिक के सहायक अध्यापकों के 2658 और एलटी के 550 पदों को एक महीने के भीतर भरने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा कि विभाग में उप शिक्षा अधिकारी से लेकर अपर निदेशक स्तर के 125 अधिकारियों के पदों को भी अगले एक महीने के भीतर पदोन्नति से भरा जाएगा। 

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा कि विभाग में शिक्षकों एवं अधिकारियों के शत प्रतिशत पदों को भरा जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि बेसिक के सहायक अध्यापकों के पदों पर भर्ती के लिए जिलों में एक ही दिन काउंसिलिंग की जाए। जबकि सहायक अध्यापक एलटी के 550 पदों के लिए कुछ विषयों को छोड़कर अन्य का परिणाम जारी कर दिया जाए।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा कि विभाग में अधिकारियों की भारी कमी है। उप शिक्षा अधिकारी के 45 पद खाली हैं। जबकि खंड शिक्षा अधिकारी के 52, उप निदेशक के 23, संयुक्त निदेशक के तीन और अपर शिक्षा निदेशक के दो पद खाली हैं। विभागीय अधिकारियों को एक महीने के भीतर इन पदों को पदोन्नति से भरने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह के भीतर जिलों में अफसरों के खाली पद भरे जाएंगे 

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के कुछ जिलों में जिला शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी के पद पिछले काफी समय से खाली चल रहे हैं। विभाग की ओर से अगले एक सप्ताह के भीतर इन पदों को भर दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि कुछ छोटे जिलों में डीईओ बेसिक व माध्यमिक नहीं भेजे जाएंगे। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि विभाग की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम 90 फीसदी होना चाहिए। मंत्री ने कहा कि अब तक परीक्षा परिणाम 76 से 78 फीसदी रहा है। 


 

घुमंतू बच्चों के लिए शुरू किए जाएंगे मोबाइल स्कूल 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की अच्छी खासी संख्या है। इन बच्चों के लिए सेल गठित करने के साथ ही मोबाइल स्कूल शुरू किए जाएंगे। इन बच्चों के लिए जिन स्थानों पर बच्चे होंगे उन स्थानों पर स्कूल शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा एक हजार स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनेगी। जबकि 500 स्कूलों में व्यवसायिक पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। मंत्री ने कहा वह खुद भी एक साल में 500 स्कूलों का खुद निरीक्षण करेंगे। 

ये भी पढ़ें...प्रायश्चित नहीं गंगा पूजन करने आया हूं: कांग्रेस में विधायकों की नाराजगी और संघ प्रमुख मोहन भागवत को लेकर हरीश रावत का बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed