फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MLA Rajpur Road Khajan was to inspect the Indira

Dehradun News: इंदिरा मार्केट का निरीक्षण का था कार्यक्रम, विधायक पहुंचे अफसर गायब

Sat, 04 Nov 2023 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
MLA Rajpur Road Khajan was to inspect the Indira
Iबुधवार को फोन पर सूचना देने के बाद भी लापरवाह बने अफसर, चढ़ गया विधायक का पाराI
विज्ञापन


इंदिरा मार्केट री-डेवलपमेंट कार्य का विधायक राजपुर रोड खजान को निरीक्षण करना था। तीन दिन पहले सभी जिम्मेदार अफसरों को भी इसकी सूचना दे दी गई। लेकिन, शुक्रवार को जब विधायक पहुंचे तो वहां कोई अफसर नहीं था। ऐसे में विधायक बिफर पड़े। उन्होंने न सिर्फ अफसरों पके इस रवैये पर नाराजगी जताई बल्कि कार्यदायी संस्था पर भी भड़क गए। एक साल बाद भी यहां नींव तो दूर खोदाई तक नहीं हुई है। उन्होंने इसकी शिकायत मंत्री और मुख्यमंत्री से करने की बात कही।

विधायक को निरीक्षण करना था इसके लिए उन्होंने बुधवार को एमडीडीए के सभी अफसरान को सूचना फोन पर दे दी थी। इसके साथ लिखित रूप से भी उन्हें पत्र जारी किया गया था। मगर, यहां अफसर तो दूर कोई जिम्मेदार बाबू भी नहीं पहुंचा। यह सब देखकर विधायक को निरीक्षण को स्थगित करना पड़ा। विधायक यहां कार्य की प्रगति देखकर अफसरों और कार्यदायी संस्था भड़क गए। उन्होंने कहा कि इस रवैये से इतना ही कहा जा सकता है कि इस काम को संस्था की न तो करने की इच्छा है और ही निगरानी करने में एमडीडीए ही कोई रूचि दिखा रहा है। उन्होंने भविष्य में अफसरों को रवैया सुधारने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन




इसके साथ ही वह पूर्व की कांग्रेस सरकार भी बिफर पड़े। कहा कि कांग्रेस सरकार ने कंपनी को कौड़ियों के दाम यह जमीन किसी घोटाले के उद्देश्य से दी थी। यही कारण था कि यहां पर किसी ने भी इसका दौरा नहीं किया। यहां कोई काम ही नहीं किया गया। विधायक खजान दास ने कहा कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शहरी विकास मंत्री से यहां की स्थिति को बताएंगे। कहा, जनता के संसाधनों और अधिकारों पर किसी को डाका नहीं डालने दिया जाएगा। वह जनता के हितों की रक्षा में किसी भी रूप में पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed