{"_id":"6abac88119d307cece0ab53c","slug":"mla-interacted-with-women-from-self-help-groups-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1077725-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से विधायक ने किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से विधायक ने किया संवाद
Tue, 29 Sep 2026 01:35 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बालाजी क्लस्टर लेवल फेडरेशन (रीप) ने मानक सिद्ध, कारबारी में सोमवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया। विधायक सहदेव पुंडीर ने इसमें स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने महिलाओं के आजीविका और स्वरोजगार प्रयासों की जानकारी ली। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। विधायक कहा कि स्वयं सहायता समूहों से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता परिवारों को मजबूत कर रही है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति दे रही है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान आरती नैनवाल, अध्यक्ष दीपा बछेती, नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूनम सक्सेना, कोषाध्यक्ष उषा और सचिव सुनीता भट्ट, नारायण ठाकुर, अभिषेक, रीप परियोजना से उमा, उपप्रधान जयवती पुरोहित, विशम्भर दत्त नौटियाल, बैंक प्रबंधक आरएस नेगी और कार्यक्रम संचालिका कुमुद भट्ट उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन