फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Missing child five year old dead body found from in ravine Heavy rain and storm wreak havoc tehri Uttarakhand

Tehri Garhwal: बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

Sat, 27 Jun 2026 03:38 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी गढ़वाल Published by: Renu Saklani Updated Sat, 27 Jun 2026 03:38 PM IST
सार

टिहरी गढ़वाल के खिरबेल गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गदेरे में पांच साल के मासूम का शव मिला है। लगातार हुई बारिश के कारण उफनाए गदेरे में मासूम के बह जाने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Missing child five year old dead body found from in ravine Heavy rain and storm wreak havoc tehri Uttarakhand
बच्ची की तलाश जुटी रही टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टिहरी गढ़वाल के बालगंगा तहसील के खिरबेल गांव में पांच वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। शुक्रवार को घर से अचानक लापता हुआ मासूम अयांस (अंशु, 5 वर्ष) पुत्र पूरण सिंह जुगत्वाण, शनिवार सुबह गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक गदेरे में मृत अवस्था में मिला। लगातार हुई बारिश के कारण उफनाए गदेरे में बह जाने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे अंशु की मां नीतू देवी घर में आराम कर रही थीं। इसी दौरान अंशु चुपके से घर से बाहर निकल गया। जब काफी देर तक वह  नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देखते ही देखते पूरे गांव में अफरातफरी मच गई और ग्रामीणों ने आसपास के जंगलों, खेतों व गदेरों में खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


क्षेत्र में तेज बारिश और आंधी-तूफान
सूचना मिलने पर राजस्व विभाग, पुलिस, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। देर रात तक संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया। रातभर ग्रामीण भी खोजबीन में जुटे रहे। इस दौरान किसी ने जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई तो किसी ने अन्य कयास लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान रामप्यारी देवी ने बताया कि अयांस (अंशु) के घर से बाहर निकलने के तुरंत बाद क्षेत्र में तेज बारिश और आंधी-तूफान शुरू हो गया। बारिश के कारण जलस्तर काफी बढ़ गया था। आशंका जताई जा रही कि वह तेज बहाव में बह गया।

ये भी पढ़ें...Srinagar Garhwal: ओवरटेक को लेकर स्थानीय युवकों और राजस्थान के यात्रियों के बीच मारपीट, दस हिरासत में लिए गए

थानाध्यक्ष अजय जाटव ने बताया कि पुलिस, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीम देर रात्रि से सर्च कर रही थी। शनिवार सुबह फिर खोज अभियान शुरू किया गया। करीब 12 बजे गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर सुनार्ती तौक के गदेरे में पानी और मिट्टी में दबा अयांस का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed