फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   miscreants arrived to kill uttarakhand Congress vice president in dehradun

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष को मारने पहुंचे हथियारबंद बदमाश, कर्मचारियों को बनाया बंधक, हड़कंप

Sun, 15 Oct 2017 06:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 Oct 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
miscreants arrived to kill uttarakhand Congress vice president in dehradun

वरिष्ठ कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को मारने के लिए तीन हथियारबंद बदमाश रविवार को उनके ऑफिस में घुस गए। उन्होंने कर्मचारियों को बंधन बना लिया। मामाले की सूचना मिलते ही शहर में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के ईसी रोड स्थित कार्यालय में रविवार सुबह 7:30 बजे तीन हथियारों से लैस बदमाश घुस गए। कार्यालय में धस्माना के 3 कर्मचारी धर्मेंद्र, विपिन और सूरज रहते हैं। बदमाशों ने धर्मेंद्र की कनपटी पर तमंचा लगाकर उससे धस्माना के बारे में पूछताछ की। बोले धस्माना को मारना है।
विज्ञापन


धर्मेंद्र के हाथ पैर बांध दिये और दूसरे कमरे में सो रहे विपिन के भी हाथ बांध दिए। विपिन वहां से पीछे के रास्ते मकान की छत पर भाग गया और सूरज को घटना की जानकारी दी। सूरज और विपिन के छत से शोर मचाने पर बदमाश वहां से पैदल भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

CCTV में हुए कैद

miscreants arrived to kill uttarakhand Congress vice president in dehradun

बदमाशों की सेंट्रो कार पास में इनकम टैक्स ऑफिस के पास खड़ी थी। बदमाश उससे फरार हो गए। सूचना पर धस्माना और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों को दबोचने के लिए नाकेबंदी की, लेकिन पता नहीं चल सका।

बदमाशों ने कार्यालय में एक अलमारी खोली और वहां उथल पुथल की। धस्माना के मुताबिक उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। लेनदेन भी नहीं है। बदमाश उसे मारने की धमकी देते हुए ऑफिस क्यों आये इसकी जानकारी नहीं है। एसपी सिटी के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। एक सीसी फुटेज में कार का नंबर मिला है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed