घी के पैसे नहीं दिए तो नाबालिग के सिर पर हुआ खून सवार, चाकू से गोदकर बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग ब्लाक के थिरपाक गांव में बीते दिनों हुई बुजुर्ग की हत्या का खुलासा हो गया है। एक किशोर ने एक किलो घी के पैसे नहीं मिलने पर बुजुर्ग की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। पूछताछ में आरोपी के जुर्म कबूलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
थिरपाक गांव में बीती तीन मार्च को 75 वर्षीय जयकृत सिंह बंगारी अपने घर में मृत मिले थे। उनकी बेटी रेखा देवी ने कोतवाली चमोली में तहरीर देकर अपने पिता की हत्या की आशंका जताई थी।
पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि शक के आधार पर जब एक 16 वर्षीय किशोर से पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। नाबालिग ने बताया कि जयकृत ने उससे दो किलो घी खरीदा था, लेकिन पैसे एक ही किलो के दिए थे।
शेष पैसे मांगने पर उसे डांट कर भगा दिया था। नाबालिग के अनुसार उसके घर वाले उस पर उक्त पैसे खाने का आरोप लगा रहे थे। जिससे परेशान होकर वो फिर बुजुर्ग के घर पैसे लेने गया लेकिन बुजुर्ग ने डांटकर भगा दिया और बाद में आने को कहा। इस पर वो आपा खो बैठा और चाकू से बुजुर्ग की छाती, पेट और सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
इससे जयकृत मुंह के बल जमीन पर गिर गए। आरोपी ने उन्हें मरणासन्न हालत में पूजा वाले कमरे में बंद कर दिया और रसोईघर से अपना घी का डिब्बा उठा लिया। जाते हुए किशोर गेट पर ताला लगाकर चाबी पास की एक दुकान की छत पर फेंक गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चाबी भी बरामद कर ली है।