फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Minister Chandan Ramdas said Ministers of state need expensive and new vehicles Uttarakhand news n hindi

Uttarakhand: कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का बयान- प्रदेश के मंत्रियों को चाहिए महंगी और नई गाड़ियां

Sat, 12 Nov 2022 09:51 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 12 Nov 2022 09:51 AM IST
सार

परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने मीडिया से बातचीत में कहा कि डीजल, पेट्रोल के लगातार दाम बढ़ रहे हैं। मंत्रियों की सुरक्षा को लेकर भी बहुत सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के पास बहुत पुरानी गाड़ियां हैं। इसलिए परिवहन विभाग ने प्रस्ताव भेजा है कि पुरानी गाड़ियां हटाकर नई दी जाएं।

विज्ञापन
Minister Chandan Ramdas said Ministers of state need expensive and new vehicles Uttarakhand news n hindi
परिवहन मंत्री चंदन रामदास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेेश के मंत्रियों को नई और महंगी गाड़ियां चाहिए। इसके लिए परिवहन विभाग ने वित्त को जो प्रस्ताव भेजा था, उस पर आपत्तियां लग गई हैं। परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने कहा कि नई गाड़ियों से जन प्रतिनिधियों की सुरक्षा बेहतर होगी। बीते दिनों परिवहन विभाग ने महंगी गाड़ियों की खरीद का प्रस्ताव शासन को भेजा था। वित्त विभाग ने इस पर आपत्तियां लगाते हुए प्रस्ताव लौटा दिया था।

विज्ञापन


अब विभाग इन आपत्तियों को दूर करने पर काम कर रहा है। उधर, परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने मीडिया से बातचीत में कहा कि डीजल, पेट्रोल के लगातार दाम बढ़ रहे हैं। मंत्रियों की सुरक्षा को लेकर भी बहुत सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के पास बहुत पुरानी गाड़ियां हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rishikesh: परमार्थ पहुंचीं पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर, गंगा पूजा कर लिया आने वाली फिल्म के लिए आशीर्वाद
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए परिवहन विभाग ने प्रस्ताव भेजा है कि पुरानी गाड़ियां हटाकर नई दी जाएं। वित्त विभाग ने इस पर कुछ आपत्तियां लगाई हैं। जो भी सही होगा, उस पर सरकार निर्णय लेगी। मंत्री ने कहा कि हमने बड़ी गाड़ियों की डिमांड नहीं रखी है। जो हैं, वह सही होनी चाहिए। उनकी फिटनेस हो। कहीं दुर्घटनाग्रस्त न हो। हम जनता और जन प्रतिनिधियों की भी सुरक्षा चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed