{"_id":"636e71fd8b872975de2edd7b","slug":"rishikesh-former-miss-world-manushi-chillar-reached-parmarth-niketan-and-performed-ganga-puja","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: परमार्थ पहुंचीं पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर, गंगा पूजा कर लिया आने वाली फिल्म के लिए आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: परमार्थ पहुंचीं पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर, गंगा पूजा कर लिया आने वाली फिल्म के लिए आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुनिकीरेती(ऋषिकेश)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 11 Nov 2022 09:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋषिकेश में मानुषी छिल्लर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री और पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर शुक्रवार को परमार्थ निकेतन पहुंचीं। जहां उन्होंने गंगा आरती और विश्व शांति हवन में प्रतिभाग किया। स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती ने अभिनेत्री को रुद्राक्ष का पौधा भेंटकर उनका अभिनंदन किया।
परमार्थ निकेतन पहुंची अभिनेत्री मानुषी छिल्लर ने कहा कि शाकाहार और योग ही उनकी समग्र फिटनेस कर राज है। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म तेहरान के लिए स्वामी चिदानंद से आशीर्वाद लिया।
2 of 5
ऋषिकेश में मानुषी छिल्लर
- फोटो : अमर उजाला
परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि बेटियों को शादी से पहले शिक्षित करना जरूरी है। वर्तमान समय में बेटियों को उड़ान भरने के लिए खुले आसमान की जरूरत है।
3 of 5
ऋषिकेश में मानुषी छिल्लर
- फोटो : अमर उजाला
जहां वह अपने सपनों को साकार कर सके। भारत के सामाजिक और आर्थिक विकास में भारत की बेटियों का महत्वपूर्ण योगदान है। उनके योगदान को अनदेखा नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋषिकेश में मानुषी छिल्लर
- फोटो : अमर उजाला
बेटा और बेटी दोनों समान रूप से समाज के अभिन्न अंग हैै। समाज की प्रगति में दोनों की समान भूमिका को देखते हुए आवश्यक है कि बेटियों को भी शिक्षा सहित अन्य सभी क्षेत्रों में समान अवसर दिए जाएं।
विज्ञापन
5 of 5
ऋषिकेश में मानुषी छिल्लर
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मानुषी का ऋषिकेश से पुराना नाता रहा है। विश्व सुंदरी चुनी जाने से पहले उन्होंने मुंबई में ध्यान व योग की विभिन्न क्रियाओं की तालीम ली थी। तपोवन स्थित मां योग आश्रम (आरोग्य धाम) के निदेशक डा. अमृत राज ने उन्हें योग सिखाया था। उन्होंने ऋषिकेश में भी योगा सीखा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।