फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   minister amrita rawat resign soon

CM ने अमृता रावत को निकाला, धनै ने ली शपथ

Mon, 19 May 2014 04:58 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 19 May 2014 04:58 PM IST
विज्ञापन
minister amrita rawat resign soon

कांग्रेस की कैबिनेट मंत्री अमृता रावत को मंत्री पर से बर्खास्त कर दिया

विज्ञापन
गया है। उनकी जगह निर्दलीय विधायक दिनेश धनै ने मंत्री पद की शपथ ली।

मंत्री के रूप में दिनेश धनै ने दोपहर 3:30 बजे शपथ ले ली है। राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी ने दिनेश धनै को शपथ दिलाई।

सतपाल महाराज द्वारा भाजपा में जाने का खामियाजा आखिरकार अमृता को पद खोकर चुकाना पड़ा।

सरकार का सहयोग दे रहे दिनेश धनै लंबे समय से मंत्री बनने को तैयार बैठे हैं। शपथ के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

लोकसभा चुनाव में हार के बाद से ही कांग्रेस के खेमे में अमृता रावत के इस्तीफे की मांग बढ़ गई थी। वहीं हार के चलते एक बार फिर कांग्रेस के बड़े नेताओं के बीच बयानबाजी भी हो रही थी।

लंबे समय से चल रही थी मंत्री पद से हटाने की मांग

minister amrita rawat resign soon

सतपाल महाराज के भाजपा में जाने के बाद से ही उनकी पत्नी अमृता रावत को कांग्रेस में विरोध झेलना पड़ रहा था।

बताया गया ‌कि लोकसभा चुनाव के नतीजों की अगली सुबह से ही बहुगुणा खेमे के नेता अमृता रावत को मंत्री पद से हटाने और उनकी जगह किसी अन्य को मंत्री बनाने की मांग कर रहे थे।

रविवार को मुख्यमंत्री ने अपने 10 विधायकों का दायित्‍व बढ़ाकर डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की।

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ मंत्री इंदिरा ह़दयेश को करीब लाने के लिए अपने विभागों में से औद्योगिक विकास विभाग भी सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमृता को हटाने के बाद बढ़ेगी रावत की मुसीबत

minister amrita rawat resign soon

कैबिनेट मंत्री अमृता रावत को हटाने के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत की मुश्‍किलें बढ़ना तय है।

लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान अमृता रावत को काफी विरोध झेलना पड़ा था।

बता दें कि सतपाल महाराज के कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद से ही अंदरखाने में अमृता रावत को हटाने के प्रयास किए जा रहे थे।

लेकिन इन सबके बीच अमृता रावत पद छोड़ने को तैयार नहीं थीं। उनका कहना था कि आम चुनावों में कांग्रेस की हार के लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता जिम्मेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed