फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mineral Mart portal will be made on the lines of UP for online shopping Uttarakhand news

Dehradun: खनन सामग्री मुहैया कराने की योजना पर काम शुरू, यूपी की तर्ज पर बनेगा मिनरल मार्ट का पोर्टल

Wed, 30 Aug 2023 12:17 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 30 Aug 2023 12:17 PM IST
सार

पोर्टल के माध्यम से उपभोक्ता ऑनलाइन खनन सामग्री की डिमांड कर सकेंगे। इसके लिए एक साफ्टवेयर तैयार होगा। भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई ने खनन कारोबार से जुड़े हितधारकों से सुझाव लेने शुरू कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Mineral Mart portal will be made on the lines of UP for online shopping Uttarakhand news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में घर और भवन बनाने के लिए उपभोक्ताओं को समय पर सस्ती खनन सामग्री उनके दरवाजे पर मुहैया कराने की योजना पर काम शुरू हो गया है। एनआईसी और आईटीडीए के सहयोग से यूपी मिनरल मार्ट की तर्ज पर प्रदेश सरकार एक पोर्टल बनाएगी।

विज्ञापन

इस पोर्टल के माध्यम से उपभोक्ता ऑनलाइन खनन सामग्री की डिमांड कर सकेंगे। इसके लिए एक साफ्टवेयर तैयार होगा। भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई ने खनन कारोबार से जुड़े हितधारकों से सुझाव लेने शुरू कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम लोगों को खनन सामग्री की उपलब्धता सहज बनाने की घोषणा की थी।

विज्ञापन

उन्होंने भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई के अधिकारियों को इसके लिए एक पोर्टल तैयार करने के निर्देश दिए थे। उत्तर प्रदेश सरकार में यह व्यवस्था लागू हो चुकी है। वहां यूपी मिनरल मार्ट के नाम से पोर्टल काम कर रहा है। इसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी पोर्टल बनाने की योजना है। इसके लिए एक साफ्टवेयर तैयार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हितधारकों से संवाद शुरू

इस योजना पर आगे बढ़ने के लिए सरकार ने खनन कारोबार से जुड़े हितधारकों से संवाद शुरू कर दिया है। भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई के निदेशक एसएल पैट्रिक के मुताबिक, स्टोन क्रशर के संचालकों, भंडारकर्ताओं और परिवहनकर्ताओं के साथ एक दौर की वार्ता हो चुकी है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। अभी एक बड़ी बैठक और होगी, जिसमें प्रदेश के सभी प्रमुख हितधारकों को आमंत्रित किया जाएगा।

पोर्टल पर ऐसी होगी व्यवस्था

वेब पोर्टल पर यह जानकारी होगी कि उपभोक्ता को खनिज के लिए कैसे आर्डर करना है। पोर्टल पर खनिज विक्रय स्थल और खनिज ट्रांसपोर्टरों का ब्योरा होगा। उपभोक्ता लॉगइन के जरिये ऑनलाइन ऑर्डर से लेकर भुगतान कर सकेगा। पोर्टल में ही खनन सामग्री और परिवहन की दरों का ब्योरा होगा।

ये भी पढ़ें...दरकते पहाड़ों का होगा उपचार:  केंद्र सरकार ने दी बड़ी सौगात...971 करोड़ किए जारी, मानसून के बाद शुरू होगा काम

ऑनलाइन प्रक्रिया से लोगों को काफी सुविधा होगी। उन्हें पोर्टल से खनन सामग्री उनके घर के दरवाजे पर उपलब्ध हो जाएगी। इस योजना पर काम शुरू हो गया है। सबसे पहले हितधारकों के सुझाव लिए जा रहे हैं। सुझावों को शामिल करते हुए एक प्रभावी योजना तैयार होगी। - डॉ. पंकज पांडेय, सचिव, औद्योगिक विकास (खनन)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed